लाइव न्यूज़ :

UP: कई महीनों से बारिश नहीं हुई तो एक शख्स ने इंद्र देवता के खिलाफ कर दी शिकायत, आवश्यक कार्रवाई की मांग की

By आजाद खान | Updated: July 18, 2022 09:13 IST

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार ने इसके जांच के आदेश दे दिए है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच सीआरओ जय यादव द्वारा किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगोंडा जिले की करनैलगंज तहसील में इंद्रदेव के खिलाफ शिकायत की गई है। यह शिकायत एक शख्स द्वारा दी गई है। इंद्रदेव पर आरोप है कि वह इलाके में कई महीनों से बारिश नहीं कर रहे है।

लखनऊ: गोंडा जिले की करनैलगंज तहसील में एक शख्स ने बारिश के देवता इंद्रदेव के खिलाफ शिकायत की है। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार का है जब बारिश न होने से परेशान होकर इलाके में रहने वाले एक शख्स ने इंद्रदेव के खिलाफ ही करनैलगंज के तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंप दिया था। गौर करने वाले बात यह है कि इस शख्स की शिकायत को तहसीलदार आगे की कार्रवाई के लिए इसे अग्रसारित भी कर दिया है। उस शख्स का शिकायत पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ था। 

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि यह मामला विकास खंड कटरा बाजार के कौड़िया थाना क्षेत्र का है। यहां के झाला निवासी सुमित कुमार यादव ने एसडीएम हीरालाल को एक शिकायत पत्र दिया था जिसमें इलाके में पानी नहीं होने के पीछे इंद्रदेव को कसूरवार ठहराया है। इलाके में बारिश नहीं होने के कारण जो भी परेशानियां हो रही है, सुमित ने उन सब के पीछे इंद्रदेव को जिम्मेदार ठहराया है और इसलिए उन पर कार्रवाई के लिए निवेदन किया है। 

सुमित के शिकायत को करनैलगंज के तहसीलदार ने भी कथित तौर अपनी मोहर लगाकर आगे की कार्रवाई की बात कह दी है। तहसीलदार के इस कदम के लिए उनकी आलोचना भी हो रही है और ऐसा कहा जा रहा है कि अधिकारी ऐसे ही बिना पढ़े शिकायतों को अग्रसारित कर देते हैं। सुमित ने समाधान दिवस पर यह शिकायत की है। 

सुमित ने क्या लिखा शिकायत में

इलाके में बारिश नहीं होने के कारण सुमित बहुत परेशान था। ऐसे में सुमित ने शिकायत करने के लिए एक शिकायत पत्र लिखा और कहा, 'विगत कई माह से पानी नहीं गिर रहा है। जिससे जनमानस बहुत ही परेशान है। जीव-जंतुओं और खेती पर भारी प्रभाव पड़ रहा है। जिससे घर में रह रही औरतें और छोटे बच्चे काफी ज्यादा परेशान हैं। अतः निवेदन है कि आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।' 

जिलाधिकारी हुए एक्टीव, सीआरओ ने शुरू की जांच

खबर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार ने इसे काफी गंभीरता से लिया है और इस पर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इसके लिए जिलाधिकारी ने सीआरओ जय यादव को चुना है जो आगे की जांच करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वह करनैलगंज तहसील पहुंच गए है और इसकी जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :अजब गजबGondaउत्तर प्रदेशक्राइममानसून
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?