लाइव न्यूज़ :

'भैया हेलमेट कहा है....', दो लड़कियों के इस वीडियो ने कटा दिया पुलिसवालों का ही चालान, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

By विनीत कुमार | Updated: April 18, 2023 15:51 IST

गाजियाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दो पुलिसवाले बाइक पर बिना हेलमेट के सवार थे। इसका वीडियो बनाते हुए दो लड़कियों ने उनका पीछा किया और लगातार हेलमेट के बारे में पूछती रहीं।

Open in App

गाजियाबाद: आम तौर पर पुलिस हेलमेट नहीं पहनने के लिए लोगों का चालान काटती नजर आती है। ऐसे में कई बार बगैर हेलमेट पहने जब कोई सड़क पर उतरता है तो पुलिस को देखते ही रास्ता बदलने या भागने की कोशिश करता है। कई बार तो हालात ऐसे बन जाते हैं कि पुलिसवाले पीछा करते हैं और वाहन को जब्त तक करने की कार्रवाई करते हैं।

हालांकि सोशल मीडिया पर अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जब बगैर हेलमेट पहने बाइक पर सवार दो पुलिसवाले ही भागते नजर आ रहे हैं। वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है।

इस वीडियो में नजर आता है कि बगैर हेलमेट पहने दो पुलिसवाले बाइक पर जा रहे हैं। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो लड़कियां पीछे से आती हैं और उनसे हेलमेट के बारे में पूछने लगती है और रोकने की कोशिश करती हैं। फिर क्या था दोनों पुलिसवाले बचकर भागने की कोशिश करते नजर आए। लड़कियां स्कूटी से पीछा करते हुए वीडियो भी मोबाइल कैमरे से शूट कर रही थीं। इसे देख इन पुलिसवालों ने बचने के लिए अपनी बाइक तेज कर दी। साथ ही हूटर और सायरन भी बजाने लगे।

वीडियो वायरल होने के बाद हुई पुलिसवालों पर कार्रवाई

सामने आई जानकारी के अनुसार वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गायिजाबद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों के एक हजार रुपये के ई-चालान काट दिए। यह पूरी घटना सोमवार रात करीब 10.30 बजे की है। वीडियो में नजर आ रहे दोनों पुलिसकर्मी गाजियाबाद कमिश्नरेट में तैनात हैं। वीडियो में बाइक का नंबर नजर आने के बाद इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है।

टॅग्स :गाजियाबादवायरल वीडियोउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'