लाइव न्यूज़ :

Union Public Service Commission: यूपीएससी में जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने किया कमाल, कश्मीर के तीन और जम्मू के 13 उम्मीदवारों ने मारी बाजी, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2023 15:04 IST

Union Public Service Commission: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कहा कि 933 उम्मीदवारों -613 पुरुषों और 320 महिलाओं ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 उत्तीर्ण की है।

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष 25 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों में 14 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं।अनंतनाग जिले के दूरू इलाके के रहने वाले वसीम अहमद भट ने परीक्षा में सातवां स्थान हासिल किया है।आईआरएस अधिकारी भट ने पिछले साल की यूपीएससी परीक्षा में 225वीं रैंक हासिल की थी।

Union Public Service Commission: जम्मू-कश्मीर के 16 उम्मीदवारों ने इस साल सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है। इनमें कश्मीर के तीन और जम्मू के 13 उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें से छह उम्मीदवार पहले ही जम्मू एवं कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कहा कि 933 उम्मीदवारों -613 पुरुषों और 320 महिलाओं ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 उत्तीर्ण की है। शीर्ष 25 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों में 14 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के दूरू इलाके के रहने वाले वसीम अहमद भट ने परीक्षा में सातवां स्थान हासिल किया है।

आईआरएस अधिकारी भट ने पिछले साल की यूपीएससी परीक्षा में 225वीं रैंक हासिल की थी। पुंछ जिले की रहने वाली प्रसनजीत कौर ने अपने पहले प्रयास में 11वां स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुश और भाग्यशाली महसूस कर रही हूं कि भगवान ने मुझे लोगों की सेवा करने के इस अवसर के लिए चुना है।’’ तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर कौर ने कहा कि कड़ी मेहनत और निरंतरता महत्वपूर्ण है। कौर ने कहा कि इंटरनेट ने भी उनकी तैयारी में बहुत अहम भूमिका निभाई।

परीक्षा की तैयारियों पर अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर, कौर ने कहा, ‘‘इंटरनेट बंद होने के बाद छात्र प्रभावित हुए थे क्योंकि हमें इंटरनेट पर कोई सामग्री उपलब्ध नहीं हो सकती थी। लेकिन अब चीजें सामान्य हो गई हैं, जो हमारे लिए अच्छा है।’’ सौरा इलाके के निवासी मनन भट ने परीक्षा में 231वां स्थान प्राप्त किया है। इंजीनियरिंग डिग्री धारक मनन को अपने तीसरे प्रयास में सफलता मिली।

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के बेटे ने छठे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के 27 वर्षीय पुत्र विकास यादव ने सिविल सेवा परीक्षा में अपने छठे प्रयास में 555वीं रैंक हासिल की। विकास के लिए यह काफी भावुक करने वाला क्षण था संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए।

विकास यादव वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की बड़ौत तहसील में तलसीलदार के रूप में तैनात हैं। ड्यूटी पर तैनात यादव ने जब परीक्षा परिणाम देखा तो वह खुशी के मारे अपने आंसू नहीं रोक पाए। उनकी इस सफलता पर उनके माता-पिता बहुत खुश हैं। उन्होंने प्रौद्योगिकी में स्नातक (बी.टेक) किया है।

यादव ने कहा, "मेरे पिता पहले सेना में थे। वह 2007 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुए। मेरे चाचा भी एक पुलिस अधिकारी हैं। मेरे परिवार के अधिकांश सदस्य या तो पुलिस बल में हैं या सरकारी नौकरी करते हैं। उन लोगों ने मुझे हमेशा प्रेरित किया। बचपन से ही मैं उन्हें समाज के लिए काम करते हुए देख रहा हूं, जिससे मेरे अंदर भी लोक सेवक बनने की इच्छा जगी।" उनकी बहन वैज्ञानिक हैं और भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, मुंबई में कार्यरत हैं।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगजम्मू कश्मीरUnion Public Service Commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो