लाइव न्यूज़ :

One Word Tweet: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने किया वन वर्ड ट्वीट, जानिए क्या लिखा

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 3, 2022 17:06 IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे वन वर्ड ट्वीट में भाग लिया। जानिए कि उन्होंने आखिर क्या ट्वीट किया।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी वन वर्ड ट्वीट किया है।जेलेंस्की ने शुक्रवार देर रात को वन वर्ड ट्वीट करते हुए 'फ्रीडम' यानी आजादी लिखा।तमाम सेलिब्रिटीज और ब्रांड्स भी अब इस वन वर्ड ट्वीट का हिस्सा बन रहे हैं।

कीव: पिछले कुछ दिनों से ट्विटर पर वन वर्ड ट्वीट काफी ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड की खास बात ये है कि कई नामी सेलिब्रिटीज इसमें भाग ले रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, नासा, आईसीसी और सचिन तेंदुलकर भी वन वर्ड ट्वीट का हिस्सा बन चुके हैं। यही नहीं, डोमिनोज और स्टारबक्स जैसी संस्थाएं भी इस वन वर्ड ट्वीट ट्रेंड से जुड़ चुकी हैं। इसी क्रम में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी वन वर्ड ट्वीट किया है। 

जेलेंस्की ने शुक्रवार देर रात को वन वर्ड ट्वीट करते हुए 'फ्रीडम' यानी आजादी लिखा। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा 24 फरवरी को यूक्रेन पर एक विशेष सैन्य अभियान को मंजूरी दी गई थी। ऐसे में रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को अब 6 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन इसके बावजूद इस जंग के रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसकी वजह से भारी तादाद में लोग बेघर हो चुके हैं। 

ऐसे शुरू हुआ वन वर्ड ट्वीट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी ट्रेन सर्विस से जुड़ी एक कंपनी एमट्रैक द्वारा वन वर्ड ट्वीट की शुरुआत की गई। एमट्रैक ने सबसे पहले 'ट्रेन' वन वर्ड को ट्वीट किया था। इसके बाद से ये एक ट्रेंड बन गया, जिसको लेकर अब तक दुनियाभर में बहुत से लोग ट्वीट कर चुके हैं। लोगों के अलावा तमाम सेलिब्रिटीज और ब्रांड्स भी अब इस वन वर्ड ट्वीट का हिस्सा बन रहे हैं। 

देखिए किसने-किसने किया वन वर्ड ट्वीट

टॅग्स :वोलोदिमीर जेलेंस्कीयूक्रेनजो बाइडनदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशननासासचिन तेंदुलकर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो