लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सड़क पर घूमता दो सिर वाला बेहद खतरनाक सांप पकड़ा गया, वीडियो वायरल

By प्रिया कुमारी | Updated: August 13, 2020 09:08 IST

दो सिर वाले रसेल वाइपर का सांप का वीडियो वायरल हो रहा है, दो सिर वाले रसेल सांप दुलर्भ ही पाए जाते हैं। इस दोमुहे सांप की लंबाई 11 सेंटीमीटर है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में दो सिर वाले सांप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस दोमुहे सांप की लंबाई 11 सेंटीमीटर है और इसके प्रत्येक जुड़वां सिर की लंबाई लगभग 2 सेमी तक होती है।

महाराष्ट्र में पकड़े गए दो सिर वाले सांप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कल्याण के गांधार रोड इलाके में दुर्लभ दो सिर वाले रसेल वाइपर (Russell's Viper) को बचाया गया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

इस दोमुहे सांप की लंबाई 11 सेंटीमीटर है और इसके प्रत्येक जुड़वां सिर की लंबाई लगभग 2 सेमी तक है। रसेल वाइपर भारत में पाए जाने वाले सबसे विषैले सांपों की प्रजातियों में से एक है। इस सांप के काटने की सबसे अधिक घटनाओं के लिए जिम्मेदार प्रजातियों में से एक भी है।

कल्याण निवासी डिंपल शाह ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को जुड़वां सिर वाले विषैले बच्चे सांप को देखा और वॉर रेस्क्यू फाउंडेशन को सूचना दी। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और इस विषैले सांप को बचा लिया। सांप का एक वीडियो ट्विटर पर भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्वीटर पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि महाराष्ट्र में दो मुंह वाले रसेल वाइपर को रेस्क्यू किया गया। असमान्य दिखने की वजह से जंगल में जीवित रहने की उम्मीद कम है।

साथ ही उन्होंने लिखा, 'रसेल वाइपर सबसे जहरीले सांपों की तुलना में कहीं अधिक खतरनाक होते हैं, क्योंकि यह आपको तब भी परेशान करता है जब आप शुरुआती काटने से बचे हों.'सांप को परेल के हाफकीन इंस्टीट्यूट को सौंप दिया जाएगा। दो सिर वाले सांपों के उदाहरण दुर्लभ हैं, लेकिन अनसुने नहीं, इस साल मई में, ओडिशा में दो पूरी तरह से गठित सिर के साथ एक वॉल्फ स्नेक पाया गया था।

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो