लाइव न्यूज़ :

UK: बोल्टन की एक शादी समारोह में हुआ हंगामा, दोनों पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट-चले लाठी और डंडे, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: August 31, 2023 16:21 IST

वायरल हो रहे इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा है कि "टू मच एक्शन...मुझे इसे बड़े स्क्रीन पर देखना है।"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक शादी समारोह का वीडियो सामने आया है। वीडियो में समारोह में जमकर मारपीट होते दिखा है। दावा है कि यह मारपीट ब्रिटेन के बोल्टन में हुआ है।

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें शादी के एक समारोह में हंगामा होते हुए देखा गया है। वीडियो में कई लोगों को एक साथ बैठकर खाने का लुत्फ लेते हुए देखा गया है। इस बीच कुछ लोग आते है और फिर बवाल शुरू होता है। 

क्लिप में शादी के इस समारोह में पहले बात कहा सुनी से शुरू हुई और फिर बाद में यह मारपीट में बदल गई थी। यह हंगामा किस कारण हुआ इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। ऐसे में वीडियो को देख कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर कमेंट्स भी किया है और मजे भी लिए हैं।

क्या दिखा वीडियो 

वायरल हो रहे इस क्लिप में यह देखने को मिला है एक तरफ कुछ महिलाएं तो दूसरी और कुछ पुरुष बैठकर खाना खा रहे है। इन लोगों को वेटर खाना भी परोस रहे है और वहां किसी किस्म का म्यूजिक भी चल रहा है। इस बीच कुछ लोग आते है और एक शख्स की टोपी गिराकर कुछ बातें करने लगते है। 

इसके बाद यह हंगामा शुरू हो जाता है और खाना खा रहे लोग और बाहर से आए लोग दोनों आपस में भिड़ जाते है और फिर भारी हंगामा हो जाता है। वीडियो में देखा गया है कि न केवल हाथा-पाई बल्कि लाठी-डंडे से भी मारपीट हुई है। वहीं कुछ लोगों को यह झगड़ा छुड़ाते हुए देखा गया है तो कुछ लोगों को इसमें शामिल भी होते हुए देखा गया है। 

क्या है पूरा मामला

इस क्लिप को @SabjiHunter नामक एक एक्स यूजर्स द्वारा शेयर किया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह घटना ब्रिटेन के बोल्टन में एक विवाह समारोह का है। घटना को लेकर यह भी दावा है कि यह गुरुवार 24 अगस्त के शाम को बोल्टन के रीजेंट हॉल में घटी है। 

वीडियो के देख एक यूजर ने सोशलम मीडिया पर लिखा है कि "टू मच एक्शन...मुझे इसे बड़े स्क्रीन पर देखना है।" वहीं एक और यूजर ने लिखा है कि "जरूर खाना ज्यादा तीखा होगा।" यही नहीं कुछ यूजर्स ने इन लोगों को एक खास दिन को बर्बाद करने के लिए भी कोसते हुए नजर आ रहे है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोUK
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल