लाइव न्यूज़ :

ट्विटर के सीईओ का अकाउंट हुआ हैक, किये गये आपत्तिजनक ट्वीट, लोगों ने कहा- हमारा क्या होगा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2019 10:20 IST

ऐसा दावा किया जा रहा है कि ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी का ट्विटर अकाउंट चकलिंगस्क्वैड हैकर ग्रुप ने हैक किया था। चकलिंगस्क्वैड ने दुनिया भर के कई मशहूर लोगों के अकाउंट हैक करने का दावा कर चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी करीब 42 लाख फॉलोअर्स हैं। जैक डोर्सी का अकाउंट तकरीबन 20 मिनट तक हैक करके रखा गया।

ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी का पर्सनल ट्विटर अकाउंट शुक्रवार (30 अगस्त) देर रात हैक हो गया। इसके बाद अकाउंट से हैकर्स ने कई आपत्तिजनक ट्वीट भी किये हैं। हैकर ने ट्वीट के जरिये जैक पर नस्ली टिप्पणी की और उनके मुख्यालय में बम होने की अफवाह भी उड़ाई। अकाउंट हैक होने का पता चलने के बाद ये ट्वीट डिलीट कर दिये गये हैं। इस बात की जानकारी ट्विटर ने दी है। ट्विटर ने बताया कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोर्सी का अकाउंट हैक हो गया, जिससे कई आपत्तिजनक ट्वीट किए गए हैं। डोर्सी के करीब 42 लाख फॉलोअर्स हैं। 

जैक डोर्सी का अकाउंट तकरीबन 20 मिनट तक हैक करके रखा गया। हालांकि फिलहाल अभीतक हैकर्स का पता नहीं चल पाया है। ट्विटर ने जैसे ही यह खबर सार्वजनिक की सोशल मीडिया पर ये वायरल हो गया।

लोगों का कहना है कि जब ट्विटर के सीईओ के साथ ऐसा हो सकता है तो आम यूजर्स के अकाउंट तो कभी भी हैक किया जा सकता है। 

कुछ ट्वीट में #चकलिंगस्क्वैड लिखा हुआ था। ऐसा माना जा रहा है कि यह हैकर्स का एक समूह है। हैकर समूह ने नाजी जर्मनी के समर्थन में भी ट्वीट किए। ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कहा, ''हम जानते हैं कि जैक डोर्सी का अकाउंट हैक हुआ है और हम इसकी जांच कर रहे हैं।'' इसके बाद कुछ ट्विटर यूजर ने ट्वीट करके सवाल किए कि दो प्रकार से सत्यापन का तरीका ट्विटर के सह-संस्थापक का अकाउंट सुरक्षित क्यों नहीं रख पाया। उन्होंने चिंता जताई कि यह सेवा अपने प्रमुख का अकाउंट भी सुरक्षित नहीं रख पाई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई ट्वीट्स आधे घंटे से ज्यादा समय तक जैक डोर्सी के प्रोफाइल पर ही दिखते रहे। बाद में ट्विटर की टेक टीम ने उनके अकाउंट को रिकवर कर लिया। चकलिंगस्क्वैड ने दुनिया भर के कई मशहूर लोगों के अकाउंट हैक करने का दावा किया है। हाल ही में इस ग्रुप ने ब्‍यूटी व्‍लॉगर जेम्‍स चार्ल्‍स का अकाउंट भी हैक किया था।  

टॅग्स :ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल