लाइव न्यूज़ :

Trump Taj Mahal Visit: ट्रंप-मेलानिया को ताजमहल का दीदार कराने वाले नितिन सिंह रिंकू की फोटो वायरल, जानें उनके बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2020 18:16 IST

Trump Taj Mahal visit: आगरा के ही रहने वाले नितिन सिंह रिंकू पढ़ाई के बाद ही गाइड के तौर पर काम करना शुरू कर चुके थे।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका भी अपने पति जेरेड कुशनर के साथ ताजमहल की सुंदरता देखने पहुंचींडोनाल्ड ट्रंप ने विजिटर बुक में लिखा, ताजमहल हमें भारतीय संस्कृति की धनी और विविधता भरी सुंदरता के अंतहीन सबूत के रूप में प्रेरित करता है.

आगरा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ सोमवार (24 फरवरी) शाम आगरा में ताजमहल का दीदार किया। ट्रंप के ताजमहल में जाने से पहले दुनिया के इस सातवें अजूबे को खाली करा दिया गया था। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल में सिर्फ एक ही शख्स मौजूद रहा। और इस शख्स का नाम है गाइड नितिन सिंह रिंकू। समाचार एजेंसी एएनआई ने ताजमहल की कुछ तस्वीरें जारी है कि जिसमें नितिन सिंह रिंकू ट्रंप को ताजमहल के बारे में बताते दिख रहे हैं।

नितिन सिंह रिंकू के पास 8 सालों का अनुभव

आगरा के ही रहने वाले नितिन पढ़ाई के बाद ही गाइड के तौर पर काम करना शुरू कर चुके थे। उनकी पढ़ाई-लिखाई आगरा से ही हुई है। खबर है कि अमेरिकी एजेंसियों ने 12 लोगों के इंटरव्यू के बाद नितिन सिंह रिंकू का चयन गाइड के तौर पर किया था। इससे पहले भी नितिन सिंह रिंकू कई राष्ट्राध्यक्षों को आगरा में ताजमहल का दीदार करा चुके हैं। ताजमहल में ट्रंप और मेलानिया के साथ सिर्फ नितिन सिंह रिंकू ही नजर आ रहे हैं। वाइट शर्ट और ब्लैक पैंट के ऊपर खादी स्टाइल का जैकेट पहने नितिन विराट कोहली स्टाइल में बियर्ड लुक में हैं। 

डायना सीट पर ट्रंप ने नहीं खिंचवाई फोटो

डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी के साथ डायना सीट के सामने खड़े होकर फोटो खिंचवाई हालांकि दोनों डायना सीट पर नहीं बैठे। ताजमहल देखने जाने वाले डायना सीट पर जरूर फोटो खिंचाते हैं। इस सीट पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी अपनी पत्नी के साथ फोटो खींचा चुके हैं।  ‘मोहब्बत की निशानी’ ताजमहल में एक चबूतरे का नाम डायना सीट के रूप में प्रसिद्ध हैं। ब्रिटेन की दिवंगत राजकुमारी डायना भी 1992 में ताजमहल का दीदार कर चुकी हैं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पमेलानिया ट्रंपआगराताज महलउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो