लाइव न्यूज़ :

Watch: ओवरलोडेट ट्रक को रोकने के लिए आगे खड़ा हुआ पुलिसकर्मी, आरोपी ड्राइवर ने की कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: July 11, 2024 14:46 IST

Faridabad Viral Video: अधिकारी के बीच सड़क पर खड़े होने के बावजूद ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका और आगे बढ़ता रहा.

Open in App

Faridabad Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक चौंकाने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देख हर कोई हैरान है क्योंकि इसमें एक पुलिसकर्मी को ट्रक ड्राइवर वाहन से कुचलने की कोशिश कर रहा है। ये भयावह दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसके कारण सभी के सामने आरोपी की कारतूत नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, वारदात दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद की है।

कहा जा रहा है कि यह वीडियो फरीदाबाद से करीब 60 किलोमीटर दूर हरियाणा के होडल में हुई घटना का है। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में एक पुलिस वैन सड़क पर ओवरलोडेड ट्रक को ओवरटेक करते हुए और उसे रोकते हुए दिखाई दे रही है।

इसके बाद, पुलिस अधिकारी वैन से बाहर आते हैं और ट्रक चालक से पूछताछ करते हैं। कुछ देर बाद, पीछे से एक और ट्रक आता है। जैसे ही पहला ट्रक सड़क को ब्लॉक करता है, दूसरा ट्रक लेन बदलकर गलत लेन में आगे बढ़ जाता है।

यह देखकर, एक पुलिस अधिकारी ओवरलोडेड ट्रक को रोकने की कोशिश में सड़क के बीच में आ जाता है। अधिकारी के सड़क के बीच में खड़े होने के बावजूद, चालक ने ट्रक नहीं रोका और आगे बढ़ता रहा। सौभाग्य से, अधिकारी पहिए के नीचे नहीं आया क्योंकि वाहन धीमी गति से चल रहा था।

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रक चालक के खिलाफ जानबूझकर अधिकारी को कुचलने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :Haryana PoliceViral VideoFaridabadCCTV
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो