लाइव न्यूज़ :

MLA उम्मीदवार ने किया 1 करोड़ रुपये देने व चांद की यात्रा कराने का वादा, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

By अनुराग आनंद | Updated: March 26, 2021 12:54 IST

थुलम सरवनन नाम के एक शख्स तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार हैं। इनका चुनाव चिन्ह डस्टबिन छाप है। थुलम ने चुनाव जीतने के बाद अपने क्षेत्र के लोगों को चांद पर यात्रा कराने का वादा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देथुलम सरवनन ने अपने क्षेत्र के लोगों को एक करोड़ रुपये देने व चांद पर यात्रा कराने का वादा किया है। थुलम सरवनन ने अपने इस वादे से अपने क्षेत्र के लोगों को ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोगों को हैरान कर दिया है।

नई दिल्ली: पांच राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव 2021 की तैयारी जोरशोर से चल रही है। तमिलनाडु में 6 अप्रैल को चुनाव होना है। हर राजनीतिक दल व उम्मीदवार वोटरों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए एक से बढ़कर एक वादे कर रहे हैं। 

इंडिया डॉट कॉम के अनुसार तमिलनाडु के एक विधायक उम्मीदवार थुलम सरवननन ने अपने क्षेत्र के लोगों से हैरान करने वाले वादे किए हैं। उनके द्वारा किया गया वादा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, थुलम ने चुनाव जीतने के बाद अपने क्षेत्र के लोगों को एक करोड़ रुपये देने व चंद्रमा पर यात्रा कराने का वादा किया है। यही नहीं उन्होंने हर परिवार को एक चार चक्का गाड़ी देने का भी वादा किया है। 

थुलम सरवनन ने अपने इस वादे से क्षेत्र के लोगों को हैरान कर दिया है-

थुलम सरवनन ने अपने इस वादे से अपने क्षेत्र के लोगों को ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोगों को हैरान कर दिया है। बता दें कि थुलम मदुरै साउथ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि थुलम ने लोगों का ध्यान तमाम राजनीतिक दल से अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ये वादा किया है।

थुलम सरवनन द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएं कुछ इस तरह हैं-

थुलम सरवनन ने चुनाव प्रचार के लिए क्षेत्र के हर घर को एक मिनी हेलीकॉप्टर, एक करोड़ रुपये सालाना डिपोजिट, शादियों में सोने के जेवर, स्विमिंग पूल के साथ तीन मंजिला घर, आईफोन और 20 लाख रुपये की कार देने का वादा किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने घरेलू काम में मदद के लिए रोबोट, युवा बिजनेसमैन को एक करोड़ रुपये फंड, दिव्यांगों के लिए हर महीने 10 लाख रुपये देने का भी ऐलान किया है।

खुद थुलम सरवनन ने अपने इस वादे पर ये कहा-

थुलम सरवनन ने अपने द्वारा किए गए वादे को लेकर कहा है कि वह लोगों को एक संकेत देना चाहते हैं। वह लोगों को बताना चाहते हैं कि वादा को देखकर किसी राजनीतिक दल के झांसे में मत फंसो...यदि किसी राजनीतिक दल के वादा पत्र को देखकर आप झांसे में फंसते हो तो समझो आप अपना वोट डस्टबिन में डाल रहे हो। इसलिए डस्टबिन छाप पर वोट कर तमाम राजनीतिक दल द्वारा अब तक किए गए झूठे वादे को जवाब दो।

टॅग्स :तमिलनाडुचंद्रमाविधान सभा चुनाव 2021
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठLunar Eclipse 2026: 3 मार्च को दिखेगा 'ब्लड मून', नोट कर लें ग्रहण का सही समय और बेस्ट व्यूइंग पॉइंट्स

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल