लाइव न्यूज़ :

Video: डेयरी में दूध से भरे टब में नहाते हुए मजदूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!, जानें सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: November 10, 2020 15:06 IST

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद किसी भी इंसान का पैकेट बंद दूध को इस्तेमाल करने का मन नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमजदूर जिस डेयरी का कर्मचारी है वह डेयरी तुर्की के कोन्या नाम के जगह पर के केंद्रीय अनातोलियन प्रांत में स्थित है।इस मामले में कंपनी ने सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो व उसके दावे सही नहीं हैं।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक मजदूर के दूध से भरे टब में बैठकर नहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मजदूर टब में बैठकर आराम से नहा रहा है। इस वीडियो को साझा करने वाले द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि पैकेट में दूध पैक करने वाली एक कंपनी के मजदूर का वीडियो है।

इंडिया टुडे की मानें तो यह वीडियो अपने देश का नहीं बल्कि तुर्की का है। सोशल मीडिया पर दूध से युवक के नहाने का वीडियो भारत ही नहीं दूसरे देशों में भी खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद किसी भी इंसान का पैकेट बंद दूध को इस्तेमाल करने का मन नहीं होगा।

बता दें कि दूध से भरे टब में स्नान करने वाले मजदूर की पहचान एम्रे सयार के रूप में की गई है। उगुर तुर्गुत नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो को सबसे पहले टिकटॉक पर साझा किया था। इस मामले में दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि ये मजदूर जिस डेयरी का कर्मचारी है वह डेयरी तुर्की के कोन्या नाम के जगह पर के केंद्रीय अनातोलियन प्रांत में स्थित है।

वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों के अनुसार डेयरी प्लांट को बंद कर दिया गया और जुर्माना भी कंपनी पर लगाया गया था। लेकिन, इस मामले में कंपनी ने सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो व उसके दावे सही नहीं हैं। इस तरह के गलत वीडियो को साझा करने वाले उगुर तुर्गुत को निकाल दिया गया था। साथ ही कंपनी ने कहा कि एमरे सियार ने दूध में स्नान नहीं किया, बल्कि यह पानी सर्फ का घोल है। रिपोर्ट की मानें तो कंपनी को बदनाम करने के लिए मजदूरों ने ऐसा किया था।

टॅग्स :वायरल वीडियोतुर्कीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…