लाइव न्यूज़ :

बचपन में खोई थी आंखों की रोशनी, 30 साल बाद 5 किलोमीटर दौड़कर कर दिया कमाल

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 22, 2020 14:19 IST

न्यूयॉर्क में एक शख्स ने नेत्रहीन होने के बावजूद 5 किलोमीटर दौड़ लगाकर सभी को हैरान कर दिया है...

Open in App
ठळक मुद्दे20 साल की उम्र में खो दी थी आंखों की रोशनी।50 साल बाद कर दिखाया कमाल।थॉमस ने पूरी की 5 किलोमीटर दौड़।

न्यूयॉर्क में एक शख्स ने ऐसा कर दिखाया, जिसका आप सोच भी नहीं सकते। कमाल कर दिखाया है। दरअसल, यह व्यक्ति नेत्रहीन होने के बावजूद 5 किलोमीटर दौड़ा। इस दौरान उनके साथ ना तो कोई व्यक्ति था और ना ही कोई डॉग। इसके लिए एक खास तकनीक की मदद ली गई।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली

50 साल के थॉमस ने इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली और दौड़ पूरी की। जब थॉमस 20 साल के थे, तब एक जेनेटिक बीमारी के चलते उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी, लेकिन थॉमस ने इसके बावजूद हार नहीं मानी और अपने सपनों की उड़ान को पंख भी दिए।

दौड़ के लिए गूगल का इस्तेमाल

थॉमस ने न्यूयॉर्क सेंट्रल पार्क में ये दौड़ पूरी की। इसके लिए उन्होंने अपने स्मार्टफोन का सहारा और गूगल की मदद ली। इस दौरान एक ऐप का इस्तेमाल किया गया, जिसका नाम गाइडलाइन है। ये एप्प उनको रास्ते के बारे में बताता है।

थॉमस ने इस ऐप के ट्रायल के लिए दौड़ पूरी की। इस दौरान उन्होंने कानों में हेडफोन्स लगाए और दौड़ना शुरू कर दिया। थॉमस को इस तरह दौड़ता देख हर कोई हैरान था। खुद थॉमस ने इस दौड़ को बेहद खास बताया है।

थॉमस ने किया अपना सपना पूरा

थॉमस का कहना है कि उनका बिना किसी मदद के दौड़ना सपना था और उन्होंने इसे पूरा कर दिखाया है। इस ऐप ने उन्हें ये अहसास दिलाया है कि वो भी दूसरे लोगों की तरह ही हैं। ये ही उनकी आजादी है।

टॅग्स :अमेरिकाऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो