लाइव न्यूज़ :

ज्वालामुखी के बिल्कुल पास खड़े होकर बचाई मवेशियों की जान, लावे ने निगला स्विमिंग पूल

By वैशाली कुमारी | Updated: September 22, 2021 15:47 IST

पाल्मा आइलैंड स्थित वियेजा ज्वालामुखी में रविवार को अचानक से विस्फोट हुआ जिससे भारी मात्रा में ज्वालामुखी का लावा सड़कों पर फैल गया जिसके बाद 100 से अधिक घर पूरी तरह तबाह हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देवियेजा ज्वालामुखी में विस्फोट का यह दूसरा मामला हैइस धधकते ज्वालामुखी की ड्रोन विडियोज भी काफी चर्चा में हैं

आपने सड़क पर पानी बहते तो देखा ही होगा, लेकिन आपने सड़क पर लावा बहते देखा है क्या? आपमें से अधिकतर का जवाब ना होगा। लेकिन स्पेन में इन दिनों ला पाल्मा आइलैंड पर कंब्रे वियेजा ज्वालामुखी फटने से भारी तबाही देखने को मिली है और वहां की सड़कों पर लावा बहते दिखाई दे रहा है।

पाल्मा आइलैंड स्थित वियेजा ज्वालामुखी में रविवार को अचानक से विस्फोट हुआ जिससे भारी मात्रा में ज्वालामुखी का लावा सड़कों पर फैल गया जिसके बाद 100 से अधिक घर पूरी तरह तबाह हो गए।

वियेजा ज्वालामुखी में विस्फोट का यह दूसरा मामला है, इससे पहले यह 1971 में फटा था। रविवार को जब इसमें विस्फोट हुआ तो इसका लावा पहाड़ी के रास्ते नीचे की ओर आने लगा। लावा को आते देख गांव वालों को अपना घर खाली करना पड़ा। लावा इतना गर्म था कि उसके रास्ते में जो भी आया वो उसे जलाता गया। कइयों के घर जले तो कइयों के खेत खलिहान तबाह हो गए।

ज्वालामुखी के लावे की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें सड़कों पर लावा बहते दिखाई दे रहा है तो एक ऐसा ही वीडियो दिख रहा है जिसमें फायर फाइटर्स गरम खौलते लावे के बिल्कुल करीब खड़े है और उसके आस पास से मवेशियों को हटाने में मदद कर रहे हैं।

इस धधकते ज्वालामुखी की ड्रोन विडियोज भी काफी चर्चा में हैं जिसमें इसका लावा पास के एक स्विमिंग पूल में गिरता दिखाई दे रहा है। लावे के स्विमिंग पूल में गिरने के तुरंत बाद वहां से स्विमिंग पूल का नामोनिशान मिट जाता है। ला पाल्मा से अबतक 5000 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

ला पाल्मा में ज्वालामुखी के फटने से पहले भूकंप के तेज झटके भी महसूस किए गए थे। ज्वालामुखी और भूकंप के झटकों ने मिलकर इलाके में जबरदस्त दहसत का माहौल बनाया और तबाही मचाई। इन खतरों को देखते हुए ला पाल्मा के काउंसिल प्रेसिडेंट मारियानो ने लोगों को इसके पास ना जाने की हिदायत दी है।

टॅग्स :वायरल वीडियोज्वालामुखीतैराकी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो