लाइव न्यूज़ :

21 लाख के टमाटर बीच सड़क से हुए गायब, कर्नाटक से जयपुर जा रहा ट्रक लापता

By अंजली चौहान | Updated: July 31, 2023 15:38 IST

जयपुर जा रहे टमाटरों से भरा ट्रक गायब हो गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक से जयपुर जा रहे टमाटरों का ट्रक लापता पुलिस कर रही मामले की जांच 21 लाख के थे टमाटर

जयपुर: इन दिनों देश में लाल टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। दाम बढ़ने से आम लोगों को जहां परेशानी हो रही वहीं व्यापारियों को इससे तगड़ा मुनाफा हो रहा है। इस बीच, खबर आ रही है कि टमाटरों से भरा ट्रक बीच सड़क से गायब हो रहा है और आंशका है कि ये टमाटर चोरी हो गए हैं।

दरअसल, कर्नाटक के कोलार से राजस्थान के जयपुर जा रहे 21 लाख के टमाटरों से भरा ट्रक लापता हो गया है। कोला के महत ट्रांसपोर्ट का ट्रक 27 जुलाई को निकला लेकिन अभी तक जयपुर नहीं पहुंचा है। 

गौरतलब है कि यह घटना देश भर में टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, कोलार में मंडी मालिक ने ट्रक और टमाटर गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि दो व्यापरियों ने 27 जुलाई को कोला एपीएमसी यार्ड से राजस्थान के जयपुर तक टमाटर ले जाने के लिए ट्रक बुक किया था। 

ट्रक डाइवर पर शक 

पुलिस के अनुसार, ट्रक का मालिक वाहन और उसका माल गायब होने के बाद से ड्राइवर से संपर्क करने में असमर्थ है। पुलिस ने कहा कि ट्रक चालक और क्लीनर पर वाहन और टमाटर दोनों चुराने का संदेह है।

फिलहाल आगे की जांच चल रही है। पुलिस जल्द से जल्द मामले से सुलझाने की कोशिश कर रही है। 

बता दें कि इसी तरह के एक मामले में, जुलाई में कर्नाटक के हसन जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर एक खेत से 1.5 लाख रुपये के टमाटर चुरा लिए थे और भाग गए थे।

पुलिस को दी शिकायत में किसान ने बताया कि जब वह अपने खेत पर पहुंचा तो देखा कि उसकी उपज गायब है. किसान के मुताबिक, चोर करीब 50-60 बैग लेकर खेत में घुसे और उनमें करीब डेढ़ लाख के टमाटर भरे और तुरंत भाग गए।

टॅग्स :जयपुरकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल