लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में इलाज कर रहे बच्चे ने गाया मजेदार गाना , लोगों ने कहा - बच्चे के साहस ने बड़ों को पीछे छोड़ दिया. वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 11, 2021 20:50 IST

सोशल मीडिया पर अस्पताल में भर्ती एक बच्चे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है , जिसमें वह बीमार अवस्था में भी अपना फेवरेट गाना बचते ही नाचने और गाने लगता है ।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चे ने अस्पताल में गाया अपना पसंदीदा गानाबेड पर खड़े होकर चम्मच पकड़कर खाना खाया लोगों ने कहा - बच्चे का उत्साह सबको हौंसला दे रहा है

मुंबई : अस्पताल का नाम सुनकर ही हमारे मन में एक अजीब सा डर बैठ जाता है । कोई भी इंसान बेहद मजबूर होकर ही अस्पताल जाना चाहता है । मगर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक प्यारे बच्चे का वीडियो अस्पताल से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी । यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । 

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया ये वीडियो ही लोगों का दिल जीत रहा है । वायरल क्लिप में मिगुएल को अपना पसंदीदा गाना पूरे उत्साह के साथ गाते हुए देखा जा सकता है । पहले तो बच्चे ने टीवी पर गाना सुना और माइक्रोफोन की तरह हाथ में चम्मच लेकर गाना गाना खुद ही शुरू कर दिया । दरअसल मिगुएल को गैस्ट्रोएंटेराइटिस के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसमें इसे लेकर जरा भी जर नहीं है ।

 

सोशल मीडिया पर लोग बच्चे की बहादुरी और उत्साह की बहुत तारीफ कर रहे हैं । लोग इस वीडियो पर ढेर सारे कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं । एक यूजर ने इसपर कहा कि अस्पताल के वार्ड में आमतौर पर मायूसी नजर आती है लेकिन इसकी वजह से उत्साह बना हुआ है । वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि बच्चे को देख वार्ड में मौजूद सारे मरीजों को हिम्मत मिली होगी ।

मिगुएल को पिछले हफ्ते गैस्ट्रोएंटेराइटिस के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन जब उनका पसंदीदा गाना टीवी पर आया तो वो गाना गाने और नाचने से खुद को नहीं रोक सका । अब तक इस वीडियो को 18 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोchild
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?