लाइव न्यूज़ :

नुसरत जहां ने अपनी तस्वीर शेयर कर साथी सांसद से पूछा, मेकअप ठीक किया है मैंने, लोगों ने दिया जवाब- पहले ये बताइए कि...

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 16, 2019 10:22 IST

पश्चिम बंगाल बशीरहाट से पहली बार सांसद निर्वाचित हुईं नुसरत जहां शादी के बाद से हिंदू प्रतीकों जैसे ‘मंगलसूत्र और ‘सिंदूर’ का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने इस साल उद्यमी निखिल जैन से शादी की है। जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना होती है।

Open in App
ठळक मुद्देTMC सांसद नुसरत जहां ने व्यवसायी निखिल जैन से जून 2019 में तुर्की में शादी की थी।बशीरहाट से पहली बार सांसद निर्वाचित हुईं नुसरत जहां के दुर्गा पूजा उत्सव में सिंदूर खेलने को लेकर विवाद हो गया था।

तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां लोकसभा चुनाव-2019 में अपने संसदीय क्षेत्र से जीतेने के बाद विवादों में हैं। दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होने के विवादों के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो रहा है। नुसरत जहां ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीर पोस्ट की और लिखा,  "शेड्स ऑफ लाइफ''। इस तस्वीर के कमेंट बॉक्स में नुसरत जहां ने अपनी साथी महिला सांसद मिमी चक्रवर्ती  से एक सवाल भी पूछा, बोनुआ क्या मैंने अपना मेकअप ठीक किया है?'। इस कमेंट पर फिलहाल मिमी चक्रवर्ती  ने रिप्लाई तो नहीं किया। लेकिन उनके फैन्स ने उन्हें जवाब जरूर दिया। 

ज्यादातर लोगों ने तो नुसरत जहां की तस्वीरों की तारीफ की और उन्हें खूबसूरत कहा। लेकिन कुछ लोगों ने कमेंट बॉक्स में कहा कि अब आप इस देश की सांसद हैं, तस्वीरों को पोस्ट करने से अच्छा है कि आप अपने संसदीय क्षेत्र का काम देखें। 

एक यूजर ने पूछा कि पहले आप ये बताइए की आप भारत की सांसद हैं या फिर एक एक्ट्रेस? कुछ वक्त लिए हम दुविधा में पड़ जाते हैं। 

नुसरत जहां की इस तस्वीर को 50 हजार से ज्यादा लाइक किए गए हैं। इस तस्वीर में नुसरत ने सफेद रंग का ड्रेस पहना है। 

नुसरत जहां का विवादों से है गहरा नाता

बशीरहाट से पहली बार सांसद निर्वाचित हुईं नुसरत जहां शादी के बाद से हिंदू प्रतीकों जैसे ‘मंगलसूत्र और ‘सिंदूर’ का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने इस साल उद्यमी निखिल जैन से शादी की है। जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना होती है। हाल ही में वह दुर्गा पूजा उत्सव में सिंदूर खेलते हुई दिखीं। जिसके बाद वह विवादों में आ गईं। दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होने की आलोचना करते हुए मुस्लिम धर्म गुरु ने कहा कि सांसद को अपना नाम और धर्म बदल लेना चाहिए क्योंकि वह अपने कार्यों से ‘इस्लाम और मुस्लिमों का बदनाम’ कर रही हैं।

नुसरत जहां के सिंदूर लगाने, जैन धर्म के व्यक्ति से शादी करने और शपथ ग्रहण के दौरान वंदे मातरम बोलने पर देवबंदी उलमा ने आपत्ति जताते हुए दावा किया है कि इस्लाम में इनकी कतई गुंजाइश नहीं है। देवबंदी उलमा और जामिया शेखुल हिन्द के मोहतमिम मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि सोशल मीडिया से इस बात की जानकारी मिली थी कि लोकसभा पहुंची नुसरत जहां ने शपथ ग्रहण के दौरान सिंदूर लगाया हुआ था और मंगलसूत्र पहना हुआ था।  उन्होंने कहा था, ''इस्लाम के मुताबिक मुसलमान सिर्फ मुसलमान से ही शादी कर सकता है किसी अन्य धर्म के व्यक्ति से नहीं।’’ 

टॅग्स :नुसरत जहानटीएमसीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप