लाइव न्यूज़ :

पार्टनर की तलाश में बाघ ने तय किया 2000 किलोमीटर का सफर, ट्वीटर पर लोगों ने पूछे मजेदार सवाल

By रजनीश | Updated: March 7, 2020 14:25 IST

इंसान कई बार अपने पार्टनर के चक्कर में कुछ ऐसा कर बैठते हैं जो सोचने पर मजबूर कर देता है। लेकिन अब एक टाइगर की कहानी सामने आई है

Open in App
ठळक मुद्देवन विभाग के अधिकारी प्रवीन ने बताया कि मार्च 2019 में इस टाइगर के गले में एक रेडियो डिवाइस भी लगाई है। इस टाइगर को अपने लिए पार्टनर तलाशते हुए सालभर का समय हो रहा है।

प्यार की तलाश दुनिया में हर किसी को हमेशा से रही है। ये प्यार माता-पिता, बीवी, बच्चे, दोस्त, रिश्तेदार प्रेमी-प्रेमिका किसी का भी हो सकता है। इसके साथ ही जीवन में हर किसी को एक अच्छे पार्टनर की तलाश भी रहती है। इंसान तो अपने लिए बेहतरीन पार्टनर की तलाश करते हैं लेकिन जानवरों के बारे में कई लोगों को लगता है कि वो किसी को भी अपना पार्टनर बना लेते हैं। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो आज आपका ये मानना गलत साबित हो जाएगा जब आप एक बाघ की असलियत जानेंगे..

सोशल मीडिया में एक बाघ की कहानी वायरल हो रही है जिसमें बताया गया है कि वह अपने लिए बेहतरीन पार्टनर की तलाश में लगभग 2000 किलोमीटर की यात्रा कर चुका है। इस बाघ की कहानी वन विभाग के अधिकारी प्रवीन कसावन ने ट्वीट कर बताई है।

प्रवीन ने ट्वीट में लिखा है कि एक बाघ खेतों, जंगलों, नहरों और सड़कों को पार करते हुए अपने लिए बेहतरीन पार्टनर की तलाश करने के लिए 2000 किलोमीटर का सफर तय किया। उन्होंने यह भी बताया कि बाघ दिनभर आराम करता है और रात में सफर करता है। बताया जा रहा है कि यह बाघ तेलंगाना के अदिलबाद के पास स्थित टिपेश्वर वन अभ्यारण्य से चलकर महाराष्ट्र के ज्ञानगंगा जंगल में पहुंच गया है।

वन विभाग के अधिकारी प्रवीन ने यह भी बताया कि मार्च 2019 में इस टाइगर के गले में एक रेडियो डिवाइस भी लगाई है। जिसकी मदद से जीपीएस ट्रैकर के जरिए इसको लगातार ट्रैक किया जाता है। देखा जाए तो इस टाइगर को अपने लिए पार्टनर तलाशते हुए सालभर का समय हो रहा है।

प्रवीन के ट्वीट करने के बाद लोगों ने कई ट्वीट कर उनसे कई मजेदार सवाल भी किए और प्रवीन ने उसी अंदाज में लोगों के ट्वीट्स के जवाब भी दिए..

एक ट्वीटर यूजर ने पूछ की ये टाइगर मांगलिक है क्या तो प्रवीन ने जवाब में लिखा कि थोड़ा चूजी है बस 

एक दूसरे यूजर ने पूछ कि दिस इज ऑसम, लेकिन मेन बात तो बताया नहीं, पार्टनर मिली की नहीं। इसके जवाब में प्रवीन ने लिखा तलाश अभी जारी है।

एक यूजर ने लिखा टाइगर के लिए टिंडर की जरूरत है। आपको बता दें कि टिंडर एक डेटिंग एप है।

एक यूजर ने टाइगर का नाम पूछा तो प्रवीन ने बताया कि उसका नाम TWLS-T1-C1 है।

टॅग्स :अजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो