लाइव न्यूज़ :

Tiger 3: सलमान के फैंस हुए दीवाने, सिनेमा हॉल में जलाए पटाखे, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: November 13, 2023 13:18 IST

Salman Khan: दीपावली पर सलमान और कैटरीना कैफ की फिल्म "टाइगर-3" रिलीज हुई। इस फिल्म को लेकर गजब का जोश सलमान खान के फैंस के बीच देखने को मिला। मुंबई के कई थियटर में रात भर लोगों ने परिवार के साथ टाइगर और जोया का रोमांस और एक्शन देखा। लेकिन, एक चीज गलत हो गई, शायद इसके लिए सलमान भी नाराज हो जाए।

Open in App
ठळक मुद्देकई शहरों में रात भर चला टाइगर-3 के शो, दीवाली पर पहले दिन फिल्म ने कमाए 40 करोड़मालेगांव सिनेमा हॉल में कुछ लोगों ने जलाए पटाखे, छोड़े रोकेटपुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया

Salman Khan: दीपावली पर सलमान और कैटरीना कैफ की फिल्म "टाइगर-3" रिलीज हुई। इस फिल्म को लेकर गजब का जोश सलमान खान के फैंस के बीच देखने को मिला। मुंबई के कई थियटर में रात भर लोगों ने परिवार के साथ टाइगर और जोया का रोमांस और एक्शन देखा। सबकुछ अच्छा चल रहा था। फिल्म ने पहले दिन 40 करोड़ का बिजनेस भी कर लिया। लेकिन, एक चीज गलत हो गई, शायद इसके लिए सलमान भी नाराज हो।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मालेगांव के सिनेमा हॉल का बताया जा रहा है। जहां रात के शो में सलमान के कुछ फैंस ने पटाखे छोड़ दिए।इस वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया पर सलमान को ट्रोल किया जा रहा है साथ ही मांग की जा रही है कि जिन्होंने ऐसा किया उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए।

 

सोशल मीडिया पर यूजर सुमित अवस्थी ने पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि शुरू के कुछ सेकेंड्स के बाद की तस्वीरें आपको परेशान कर देंगी। क्योंकि ये किसी के साथ भी हो सकता है। सिनेमा हॉल व्यक्ति मनोरंजन के लिये जाता है ना कि जान सांसत में डालने के लिये। मालेगांव के इन मुलज़िमों पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिये। टाइगर-3 के शो के दौरान कल नाइट शो में ये खतरनाक मज़ाक किया गया।

क्या है वीडियो में

पर्दे पर फिल्म शुरू होती है। दिल्ली का सीन दिखाई पड़ता है। हॉल दर्शकों से भरा हुआ है। इस बीच जैसे ही सलमान की एंट्री होती है, इधर तालियां की आवाज सुनाई पड़ती है तो दूसरी तरफ सिनेमा हॉल में बैठे कुछ लोग पटाखे जलाना शुरू कर देते हैं।

हालांकि, छावनी स्थानीय पुलिस के द्वारा इस मामले में जांच शुरू कर दी है और एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने 112 की धारा के तहत मोहन थिएटर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ चल रही है।

टॅग्स :सलमान खानटाइगर जिंदा हैकैटरीना कैफवायरल वीडियोमूवी ट्रेलरमूवी प्रोमोस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल