लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर साल 2019 में सबसे ज्यादा वायरल हुए ये लोग, जानिए टॉप 5 में कौन हैं शामिल

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 24, 2019 15:40 IST

इस साल कई ऐसे लोग सामने उभरकर आए हैं जिन्हें आज देश के ज्यादातर लोग जानते हैं। ये लोग यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिक टॉक या ट्विटर पर खूब वायरल हुए।

Open in App

सोशल मीडिया अब एक ऐसा जरिया बन गया है जिसके जरिए कोई भी व्यक्ति रातों रात स्टार बन सकता है। इस बात को साल 2019 ने एकदम सही साबित किया है। इस साल कई ऐसे लोग सामने उभरकर आए हैं जिन्हें आज देश के ज्यादातर लोग जानते हैं। ये लोग यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिक टॉक या ट्विटर पर खूब वायरल हुए। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं ऐसे टॉप 5 लोगों के बारे में जो साल 2019 में सबसे ज्यादा वायरल हुए।

1. पैराग्लाइडिंग वाला लड़का पैराग्लाइडिंग वाला वीडियो तो आपने देखा ही होगा। इस वीडियो में विपिन साहू नाम का व्यक्ति जमीन से काफी दूरी पर पैराग्लाइडिंग करता है और सेल्फी वीडियो बनाता है। लेकिन कुछ ही समय बाद ऊंचाई के डर के कारण वह इंस्ट्रक्टर से कहता है कि प्लीज मुझे जमीन पर उतार दो, भले मुझसे 500 रुपए और लेलो लेकिन जमीन पर उतार दो। विपिन का ये फनी अंदाज लोगों को खूब पसंद आया था और यह वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हुआ था।2. मैच्योर बैग वाला लड़कासोशल मीडिया पर वैभव वोरा नाम के एक लड़के का वीडियो खूब वायरल हुआ था। वीडियो में वैभव एक साधारण बैग के बारे में अपनी राय देता है और लोगों को समझाता है कि जब आप कॉलेज जाएं तो किस तरह का बैग लेकर जाएं। इस वीडियो में वैभव मैच्यौर बैग के बारे में समझाते हैं। वैभव का यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि उन्हें एक ब्रांड डील के लिए ऑफर मिल गया।

3. चिकन लेग पीस वाला आदमीटिक टॉक पर उल्हास कामठे नाम के एक शख्स का वीडियो खूब वायरल हुआ। उल्हास अपने वीडियो में हमेशा कुछ न कुछ खाते हुए दिखाई देते हैं। उनका सबसे ज्यादा चिकन लेग पीस वाला वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में उल्हास चिकन बिरयानी और चिकन लेग पीस खाते हुए दिख रहे हैं। उनका वीडियो इतना वायरल हुआ कि लोग उनके मीन्स बनाने लगे।

4. पाकिस्तान क्रिकेट फैनभारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच के दौरान भारत ने पाक को 89 रनों से हराया था। इसका गुस्सा पाकिस्तान के ही एक शख्स ने निकाला। इस फैन ने पाकिस्तान की हार का जिम्मेदार खुद पाकिस्तान के प्लेयर्स को ठहराया। वीडियो में इस फैन का कहना है कि "मैच के एक दिन पहले पाकिस्तानी प्लेयर्स बर्गर, पिज्जा और आइसक्रीम खा रहे थे। इन लोगों को अपनी फिटनेस की कोई परवाह नहीं है। इन लोगों को क्रिकेट छुड़वाओ इनसे दंगल लड़वाओ।" यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा गया।

5. रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाली महिलाइंटरनेट सेंसेशन रह चुकी रानू मंडल के लिए साल 2019 काफी लकी रहा। उनका रेलवे स्टेशन पर गाना गाते हुए एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ और वो रातों रात स्टार बन गईं। रानू ने लता मंगेशकर द्वारा गाया हुआ गाना 'एक प्यार का नग़मा है' गाया था, जो कि लोगों को काफी पसंद आया था। उन्हें बॉलीवुड में भी गाना गाने का मौका मिला। इस समय रानू एक सेलिब्रिटी बन चुकी हैं।

टॅग्स :अजब गजबरानू मंडलफ्लैश बैक 2019ईयर एंडर 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL: सफलता मिली तो सीधे मंदिर पहुंचा युवक, भावुक कर देगा VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?