लाइव न्यूज़ :

रेस्तरां में खाना खाया करीब तीन हजार का और टिप दी 11 लाख 88 हजार, जानें दिलचस्प मामला

By वैशाली कुमारी | Updated: June 25, 2021 12:04 IST

यह घटना न्यू हैम्पशायर के लंदनडेरी में स्टंबल इन बार एंड ग्रिल की है । रेस्तरां के मालिक माइक ज़रेला ने बिल की एक छवि शेयर करने के लिए फेसबुक का सहारा लिया और साथ ही उस ग्राहक को धन्यवाद दिया

Open in App
ठळक मुद्देव्यस्त शिफ्ट में काम करते हुए, बारटेंडर ने पहले तो टिप पर ध्यान नहीं दियालगभग 3:30 बजे, उसने बारटेंडर से बिल मांगा घटना न्यू हैम्पशायर के लंदनडेरी में स्टंबल इन बार एंड ग्रिल की है

अगर आप इंटरनेट का रोजाना इस्तेमाल करते हैं, तो हो सकता है कि आपने उन लोगों की कहानियों के बारे में पढ़ा होगा जो रेस्तरां में खाना या ड्रिंक्स लेने के बाद काफी ज्यादा राशि में टिप छोड़ते हैं। उसी सूची में अब एक नयी कहानी जुड़ गयी है। 

यह घटना न्यू हैम्पशायर के लंदनडेरी में स्टंबल इन बार एंड ग्रिल की है । रेस्तरां के मालिक माइक ज़रेला ने बिल की एक छवि शेयर करने के लिए फेसबुक का सहारा लिया और साथ ही उस ग्राहक को धन्यवाद दिया जिसने 38 डॉलर (करीब 2818 रुपये)बिल पर 16,000 डॉलर (11,86,888 रुपये) की टिप छोड़ी।  जानकारी के मुताबिक व्यक्ति अपनी पहचान छिपाना चाहता है।

ज़रेला ने टुडे फूड को बताया कि एक सज्जन बार में आए। उन्होंने एक बियर और चिली पनीर हॉट डॉग का ऑर्डर दिया, और फिर उन्होंने पीकल चिप्स और टकीला ड्रिंक का ऑर्डर दिया । मालिक ने कहा कि लगभग 3:30 बजे, उसने बारटेंडर से बिल मांगा। बिल पे कर ग्राहक ने कहा कि यह सब एक जगह खर्च न करें। 

व्यस्त शिफ्ट में काम करते हुए, बारटेंडर ने पहले तो टिप पर ध्यान नहीं दिया।  हालांकि, डिनर के उस मजाक के बाद उसने देखा कि उसने कितनी धन राशि छोड़ी है मालिक ने बताया कि पिछले शनिवार की रात वह आया था, मैं उसके साथ कुछ मिनट बात करने के लिए बैठा था।  मैंने उससे कहा कि हम सभी उसकी टिप नहीं ले सकते हैं तो उसने कहा कि नहीं वह अपनी खुशी से दे रहा है। इसके बाद रेस्तरां में आठ बारटेंडर और किचन वर्कर्स के बीच पैसे बाँट दिए गए।

टॅग्स :भोजनइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो