लाइव न्यूज़ :

VIDEO: ऑटो ड्राइवर ने ऐसे चलाया ऑटो जिसे देख रोहित शेट्टी भी चकरा जायें, वीडियो हुआ वायरल

By वैशाली कुमारी | Updated: September 7, 2021 13:47 IST

इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक ऑटो वाला अपने ऑटो को लहराते हुए इस अंदाज में चला रहा है, मानो वह ऑटो नही बल्कि साईकिल चला रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर @officeofdnj नाम के एक युजर ने यह यह वीडियो शेयर किया है रिवर्स में ऑटो को ऐसा सरपट दौड़ाया, लोग ऑखे फाड़ कर देखते रहे

आपने ऐसा केवल फिल्मों में ही देखा होगा कि कभी कोई ऑटो रिक्शा को अतरंगी ढंग से दो टायरों पर चला रहा हो। लेकिन कुछ कलाकार लोग ऐसे भी हैं दुनियाँ में जो ऐसा कारनामा असली में भी करते हैं और ऐसा करते हैं कि फिल्मों वाले स्टंटमैन भी शर्मा जाये। दरअसल ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट सामने आया है। यह नहीं पता कि किसका है, और यह कलाकारी कौन कर रहा है, लेकिन जो भी है लोगों की नजर ऑटो रिक्शा पर ऐसे टिकी है मानो रोहित शेट्टी की फिल्म में कोई हीरो स्टाइल में एन्ट्री कर रहा हो।

 दो टायरो पर दौड़ने लगा ऑटो: 

ऑटो वाले भाईसाहब ने सबसे पहले तो दो टायरों पर ऑटो को दौड़ाया। जिसे देख वहाँ पर खड़े बहुत सारे लोग चौंक गये। उन्हें लगा कि यह कोई रोहित शेट्टी का चेला तो नहीं है। खैर आसपास बहुत सारे लोग भी जमा होकर बन्दे की कलाकारी को एकटक लगाये देख रहे थे।

 रिवर्स में ऑटो को ऐसा सरपट दौड़ाया, लोग ऑखे फाड़ कर देखते रहे: 

ऑटो ड्राइवर काफी दूर तक तो इस ऑटो को रिवर्स में ही ले गया। दो टायरो पर ऐसी कलाकारी देख वहाँ खड़ा हर कोई हैरान हो रहा था।  बन्दा यहाँ पर भी नहीं रुका। इसके बाद वह ऑटो रिवर्स में वैसे ही उड़ाते हुए वापस भी लाया। 

वीडियो देख आपका भी दिमाग घूमा जायेगा: 

ट्विटर पर @officeofdnj नाम के एक युजर ने यह यह वीडियो शेयर किया है। इसका कैप्शन उन्होंने लिखा है कि इस बात को लेकर श्योर नहीं हूं कि वो अपनी टेस्टिंग स्किल जांच रहा है या फिर ड्राइविंग स्किल या फिर ऑटो रिक्शा के टायर और उसकी स्ट्रेंथ जांच रहा है। हालांकि अभी यह नहीं पता चला है कि वीडियो कहां का है। पर जो भी हो यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

टॅग्स :वायरल वीडियोट्विटरसोशल मीडियाइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी