लाइव न्यूज़ :

26 वर्षीय महिला के पेट से निकले डेढ़ किलो आभूषण और 90 सिक्के, डॉक्टर भी हैरान!

By भाषा | Updated: July 25, 2019 11:36 IST

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के एक सरकारी अस्पताल में मानसिक रूप से बीमार एक महिला के पेट से 1.5 किलोग्राम से अधिक गहने और सिक्के निकाले गए।

Open in App

रामपुरहाट (पश्चिम बंगाल), 25 जुलाई: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के एक सरकारी अस्पताल में मानसिक रूप से बीमार एक महिला के पेट से 1.5 किलोग्राम से अधिक गहने और सिक्के निकाले गए। एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी। रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रमुख सिद्धार्थ बिस्वास ने कहा कि 26 वर्षीय महिला के पेट में 5 रुपये और 10 रुपये के नब्बे सिक्के, चेन, नाक का बालियां, झुमके, चूड़ियाँ, पायल, कड़ा और घड़ियाँ पाए गए।

बिस्वास ने बुधवार को सर्जरी के बाद कहा, ‘‘आभूषण ज्यादातर तांबे और पीतल के थे, लेकिन इनमें कुछ सोने के गहने भी थे।’’ महिला की मां ने कहा कि उन्हें लग रहा था कि मारग्राम गांव में उसके घर से गहने गायब हो रहे हैं, लेकिन जब भी परिवार उससे पूछताछ करता था, तो वह रोने लगती थी।

उसकी मां ने कहा, ‘‘मेरी बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पिछले कुछ दिनों से वह हर बार भोजन करने के बाद उल्टी कर रही थी।’’ उसने बताया कि उसकी बेटी अपने भाई की दुकान से सिक्के लाई थी। उसकी मां ने कहा, ‘‘हम उस पर नजर रखते थे। किसी तरह वह इन सभी को निगल गयी।

वह दो महीने तक बीमार रही। हम उसे कई निजी डॉक्टरों के पास ले गए और उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।’’ बाद में, महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक सप्ताह तक उसकी जांच करने के बाद उसकी सर्जरी की।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल