लाइव न्यूज़ :

सेल्फी के लिए यहां शेर के साथ किया जाता है ऐसा बर्ताव, वीडियो देख आपको भी होगा दर्द

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 22, 2017 17:41 IST

थाईलैंड बैंगकॉक के थाई जू में जानवरों के साथ हो रही बर्बरता को लेकर लोगों में काफी रोष है।

Open in App

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फोटो खिंचवाने के लिए एक शेर के साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है। असल में बैंगकॉक के थाई जू से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां टूरिस्ट को खुश करने के लिए जानवरों के साथ बर्बरता की जाती है।

वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि सेल्फी लेने के लिए शेर को पीटा जा रहा है। यानी जब भी कोई टूरिस्ट फोटो खिंचवाने के लिए शेर के साथ बैठता है तो जू का स्टाफ शेर को डंडे से पीटकर जबरन दहाड़ने के लिए मजबूर कर रहा है। इस वीडियो की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की जा रही है।

इस वीडियो को सोमवार को ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। पोस्ट होने के कुछ दिन बाद ही इस वीडियो को 2 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस मामले में वाइल्डलाइफ फ्रेंड्स फाउंडेशन के फाउंडर एडविन विक का कहना है, 'इस शेर को दिन भर मारा जाता है, एक दिन में 100 से ज्यादा बार पीटा जाता है। ताकि वो टूरिस्ट के साथ फोटो लेते वक्त दहाड़ सके। जानवरों के साथ सेल्फी लेना पूरी तरह से बंद करना चाहिए। कई सालों से लोग इन्हें पीटते रहे हैं।'

वहीं जू के प्रवक्ता का कहना है कि इस टाइगर अटैंडर को दूसरी जगह जू में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि इस जू पर बंदरों और शेरों के साथ फोटो किल्क कराने के लिए रिश्वत लेने का भी आरोप है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंटसोशल मीडियाविश्व समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?