लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: चीन में टेस्ला कार ने बाइक और गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर- 2 की हुई मौत 3 घायल, कंपनी करेगी जांच में मदद

By आजाद खान | Updated: November 14, 2022 13:30 IST

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कार काफी तेजी से चल रही है जिस कारण वह बाइक और अन्य गाड़ी को टक्कर मार दी है। बताया जा रहा है कि इस घटना में दो लोगों की मौत भी हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देटेस्ला की एक कार के नियंत्रण खो देने से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। इस घटना के बाद कंपनी ने कहा है कि वे इसकी जांच में मदद करेंगे।

बेजिंग:चीन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें टेस्ला के एक कार ने कथित तौर पर दो लोगों की जान ले ली है और तीन लोगों को घायल कर दिया है। वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे टेस्ला कार सड़कों पर तेजी से दौड़ रही है और घटना को अंजाम दे रही है। 

खबर है कि इस हादसे के बाद कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला ने जांच में सहयोग देने की बात कही है। ऐसे में इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे है और यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह के रिएक्शन्स भी दे रहे है। 

वीडियो में क्या दिख रहा है

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है चीन में टेस्ला की मॉडल वाई कार चलते-चलते नियंत्रण खो दिया था जिससे कई एक्सीडेंट हो गए थे। वीडियो में यह दिख रहा है कि यह कार चीन में पार्क होने जा रहा थी तभी इसका नियंत्रण खो जाता है और कई हादसे हो जाते है। 

कार को वीडियो में काफी तेजी से चलते हुए देखा गया है जिस कारण उसके रास्ते में जो भी आ रहा है वह उसे हटाते हुए आगे बढ़ रहा है। वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि कार कई सड़कों को पार कर रही है और रास्ते में उसके सामने आ रहे बाइक, साइकिल और गाड़ी सभी में टक्कर मारते हुए दिख रही है। 

कंपनी ने क्या कहा

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। यूजर्स इस घटना को लेकर अलग-अलग कमेंट्स भी कर रहे है। वहीं इस घटना के बीच अमेरिकी वाहन निर्माता टेस्ला (TSLA.O) ने कहा है कि वे इसकी जांच में मदद करेंगे। 

कंपनी के अनुसार, टेस्ला के मॉडल Y के कार की हुई घातक दुर्घटना की जांच के लिए कंपनी चीनी पुलिस की मदद भी करेंगे। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब टेस्ला कार का एक्सीडेंट हुआ है। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं घट चुकी है। 

टॅग्स :टेस्लाचीनवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो