लाइव न्यूज़ :

VIDEO: उद्घाटन के दौरान नहीं मिली कैंची तो हाथ से तोड़ दिया फीता, तेलंगाना के मुख्यमंत्री का वीडियो वायरल

By वैशाली कुमारी | Updated: July 5, 2021 17:39 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव कम्युनिटी हाउसिंग साइट के एक उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे जहां उन्हें कैंची से रिबन काटना था लेकिन कैंची ना मिलने की वजह से उन्होंने अपने हाथ से ही रिबन तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे इस वीडियो पर तरह-तरह के मीम बनाकर ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैंमुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव रविवार, 4 जुलाई को रजन्ना सिरसिला जिले के मंदेपल्ली गांव में कम्युनिटी हाउसिंग का उद्घाटन करने आए थे मैनेजमेंट की अवस्था के चलते उन्हें बिना कैंची के ही रिबन काटे कम्युनिटी हाउसिंग का उद्घाटन करना पड़ा

एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव कम्युनिटी हाउसिंग साइट के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे जहां उन्हें कैंची से रिबन काटना था, जब कैंची नहीं मिली तो उन्होंने अपने हाथ से ही रिबन तोड़ दिया। 

जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो अपलोड किया गया, यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल होने लगा। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के मीम बनाकर ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। 

इस वीडियो को न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पहले कुछ देर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कैंची का इंतजार किया जब उन्हें कैंची नहीं मिली तो उन्होंने गुस्से से रिबन तोड़ा और अंदर घुस गए। 

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव रविवार, 4 जुलाई को रजन्ना सिरसिला जिले के मंदेपल्ली गांव में कम्युनिटी हाउसिंग का उद्घाटन करने आए थे, लेकिन अव्यवस्था के चलते उन्हें बिना कैंची के ही रिबन तोड़कर कम्युनिटी हाउसिंग का उद्घाटन करना पड़ा। 

इस वीडियो को लोग अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर रहे हैं। किसी यूज़र ने मीम बनाकर तो किसी ने वीडियो पर दूसरी तरह से कलाकारी की तो किसी ने इसे एंटरटेनिंग बनाते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया। 

एक यूजर ने ट्वीटर पर सीएम के चंद्रशेखर राव के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, लोल रिबन कटिंग सेरेमनी में सीजर नहीं है। गज़ब बेइज्जती। वहीं एक यूजर ने लिखाः सीजर + कैमरा = एक्शन। ऐसे कई कमेंट और मीम इस वायरल वीडियो पर बनाएं जा रहे हैं। 

वहीं एक बुजुर्ग ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा की यह सब पहले से प्री प्लान था। एक यूजर ने तो इस वीडियो को शेयर करते हुए पीएम मोदी की फोटो लगाकर उस पर लिख दिया कि, देखा मेरा कमाल।

टॅग्स :वायरल वीडियोतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो