लाइव न्यूज़ :

तेजप्रताप यादव का दावा- साईं बाबा का सीरियल देख रहे थे और एक चमत्कार हो गया, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2022 13:02 IST

बिहार सरकार में मंत्री तेजप्रताप यादव ने दावा किया है कि साईं बाबा को दिल से याद करने के बाद उनके साथ एक चमत्कार हुआ। एक वीडियो में उन्होंने पूरी बात बताई। तेजप्रताप ने कहा कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा था।

Open in App

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में पर्यावरण एवं वन मंत्री तेज प्रताप यादव अक्सर अपने बयानों आदि के लिए सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने एक और दावा किया है। तेजप्रताप यादव ने कहा है कि उनके साथ चमत्कार हुआ है। तेजप्रताप के अनुसार साईं बाबा को सच्चे मन से याद करने के बाद उन्होंने ऐसा चमत्कार देखा जो अब से पहले उनके साथ कभी नहीं हुआ।  तेजप्रताप यादव ने कहा कि वह रात में शिरडी वाले साईं बाबा का सीरियल देख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने साईं बाबा को याद किया और सोचा कि उनको भी बाबा का भभूत मिल जाए। तेजप्रताप के अनुसार अगले ही दिन उनके टेबल पर भभूत का पैकेट मिल गया। तेजप्रताप ने कहा कि उन्होंने ऐसा चमत्कार पहले कभी नहीं देखा।

तेजप्रताप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ये दावा करते नजर आ रहे हैं। तेजप्रताप ने कहा कि उनके ऊपर साईं बाबा, भगवान श्री कृष्ण, महादेव और अन्य देवताओं की कृपा है। आप खुद देखिए उन्होंने वीडियो में क्या कहा...

तेजप्रताप की पहले भी पूजा-पाठ की तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहे हैं। कुछ वर्षों पहले उनकी भगवान शंकर और श्री कृष्ण के रूप धारण करने की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। तेजप्रताप खासकर वृंदावन जाते रहते है। ऐसा बताया जाता है कि उन्होंने बांसुरी बजाना भी सीखा है।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो