लाइव न्यूज़ :

Video: उत्तराखंड के सीएम धामी के स्वागत के समय फोन पर बात करना अधिकारी को पड़ा भारी, एएसपी कोटद्वार का हुआ तबादला

By आजाद खान | Updated: August 19, 2023 14:27 IST

वायरल हो रहे वीडियो में यह देखने को मिला है कि पुलिस अधिकारी सीएम के स्वागत के समय फोन पर बात कर रहा था। अधिकारी कुछ समय तक फोन पर बात करता रहा और वह कॉल नहीं रखा था।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के कोटद्वार के एएसपी शेखर सुयाल का तबादला हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका तबादला सीएम धामी के प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप में हुआ है। हालांकि सरकार ने प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप को गलत बताया है और इसे एक रूटीन पोस्टिंग बताया है।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता पुष्कर सिंह धामी के प्रोटोकॉल को पालन नहीं करने के लिए एक पुलिस अधिकारी को भारी पड़ गया है और उसका तबादला हो गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी के स्वागत के समय पुलिस अधिकारी को कॉल पर व्यस्त पाया गया था। 

ऐसे में सजा के तौर पर अधिकारी का तबादला हो गया है और उसे एएसपी कोटद्वार के पद से हटाकर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र भेज दिया गया है। हालांकि मामले में पुलिस विभाग का कुछ अलग ही कहना है। वीडियो पर कई और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमेंट्स भी किया है। 

क्या दिखा है वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि भारी बारिश के कारण राज्य में भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालात हो गए है और इससे भारी तबाही हुई है। ऐसे में प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए सीएम धामी कोटद्वार गए थे। वे कोटद्वार अपने हेलिकॉप्टर से पहुंचे थे और जहां एएसपी शेखर सुयाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 

इस बीच जैसे ही सीएम धानी अपनी हेलिकॉप्टर से नीचे उतरते हैं वहां पर एएसपी शेखर सुयाल खड़े रहते है और वे उनसे मिलने के लिए जाते है। सीएम धामी से मिलते समय एएसपी शेखर सुयाल उन्हें सलामी देते है और वे कॉल पर बात करते रहते है। सीएम के नीचे उतरने के बाद भी वे फोन को नहीं रखते है और सीएम धामी सभी से मिलते है इस दौरान भी कॉल पर बात करते रहते है। कुछ समय बाद वे फोन को रखते है। 

क्या है पूरा मामला

सीएम धामी के दौरे के दौरान एएसपी शेखर सुयाल को सीएम के प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप में उनका ट्रांस्फर हो गया है। जानकारी के अनुसार, सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है एसपी के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। उन्हें एएसपी कोटद्वार के पद से हटाकर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह पोस्टिंग विभाग की ओर से पनिशमेंट पोस्टिंग के तौर पर ली गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले में पुलिस विभाग का यह कहना है कि एएसपी शेखर सुयाल का यह तबादला प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर नहीं की गई है बल्कि यह एक रूटीन पोस्टिंग है और इसी के तहत की गई है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोपुष्कर सिंह धामीहेलीकॉप्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो