लाइव न्यूज़ :

काबुल एयरपोर्ट पर लड़की ने रोते हुए अमेरिकी सेना से लगाई गुहार, कहा- मुझे बचा लो, तालिबान मुझे मार डालेगा, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 19, 2021 13:09 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की रोते हुए अमेरिकी सेना के जवानों से उसे बाहर निकालने की गुहार लग रही है । वह कह रही है कि मुझे यहां से बाहर निकालो, तालिबान हमें मार देगा ।

Open in App
ठळक मुद्देअफगान लड़की ने अमेरिकी सेना से लगाई गुहार, कहा - हमें यहां से निकालोलड़की ने रोते हुए कहा कि तालिबान हमें मार देगा , हमें यहां से निकालो सोशल मीडिया पर यह वीडियो एक स्वतंत्र पत्रकार ने शेयर की है

काबुल : अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां के हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं ।   काबुल एयरपोर्ट से लोगों की आने वाली तस्वीरें भयावह हैं. लोग किसी भी तरह से बस तालिबान से बचने के लिए  देश से बाहर निकल जाना चाहते हैं । इन लोगों का कहना है कि तालिबान की गुलामी में रहना हमारे लिए नामुमकिन है । 

हालांकि इसके उल्ट तालिबान कह रहा है कि महिलाओं को शिक्षा और काम की आजादी दी जाएगी. बुर्का बेशक न पहनें, हिजाब पहनना होगा लेकिन इसपर भी एक बात साफ है कि महिलाओं को उतनी आजादी ही दी जाएगी, जितनी इस्लाम के कानून में है । 

 इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो और वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची अमेरिकी सैनिकों के आगे गुहार लगा रही है कि हमें यहां से निकालो, तालिबान मार देगा । वीडियो में दिख रहा है कि लड़की रोते हुए गुहार लगा रही है कि बचा लो, तालिबान मार देगा । इस वीडियो को अफगानिस्तान में रिपोर्टिंग करने वाले एक स्वतंत्र पत्रकार हिजबुल्ला खान के ट्वीटर हैंडल से शेयर किया गया है । हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नही की गई है लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।

यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संवेदना जता रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा है कि इसे देखकर दिल टूटा गया । बहुतों ने कहा कि इनके दर्द बता रहे हैं कि अफगानिस्तान में लोगों का क्या हाल है । 

ताजा घटना की बात करें तो जलालाबाद में बुधवार को विरोध-प्रदर्शन हुआ जिसमें तालिबान का झंडा उतार दिया गया । स्थानीय न्यूज एजेंसी पजवोक अफगान की ओर से ट्वीट किए गए वीडियो में लोग राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़कों पर हैं । इसके बाद गोलियां चलती हैं, मशीनगन से फायरिंग होती है । एक वीडियो और वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक तालिबानी लड़ाकों ने कुछ पत्रकारों को पीटा है । काबुल के एम्यूजमेंट पार्क में आग लगा दी है । इन सारी घटनाओं के बीच किसी के लिए ये यकीन करना कि तालिबान बदल गया है । यह बेहद मुश्किल है ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोअफगानिस्तानतालिबानUS Air Force
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो