लाइव न्यूज़ :

Viral Video: पालतू कुत्ते ने लगा लिया था ताइवान में आए भूकंप का अनुमान, भाग कर घरवालों को जगाया, वीडियो वायरल, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 6, 2024 18:14 IST

ताइवान में हाल के वर्षों में 21 सितंबर 1999 को सबसे भीषण भूकंप आया था जिसकी तीव्रता 7.7 थी। इसमें 2400 लोगों की मौत हो गई थी, करीब एक लाख लोग जख्मी हो गए थे और हजारों इमारतें नष्ट हो गई थीं। इस बार के भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देताइवान में तीन अप्रैल को भीषण भूकंप आया था25 साल के सबसे जोरदार भूकंप के कारण इमारतें तथा राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गएभूकंप का केंद्र ग्रामीण, पहाड़ी हुलिएन काउंटी के तटीय क्षेत्र में था

viral Video: ताइवान में तीन अप्रैल को भीषण भूकंप आया था। 25 साल के सबसे जोरदार भूकंप के कारण इमारतें तथा राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गए कई लोगों की मौत हो गई। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक पालतू कुत्ते को भूकंप का अंदेशा पहले ही हो गया था और उसने सबसे पहले जाकर अपने मालिक को जगाया। यह घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई और अब यह इंटरनेट पर वायरल है।

बता दें कि ताइवान में आए भूकंप का केंद्र ग्रामीण, पहाड़ी हुलिएन काउंटी के तटीय क्षेत्र में था, जहां कुछ इमारतें काफी झुक गईं, उनके भूतल ढह गए। इसकी वजह से सैकड़ों लोग घायल हुए। भूकंप के केंद्र से महज 150 किलोमीटर दूर राजधानी ताइपे में पुरानी इमारतों और कुछ नए कार्यालय परिसरों में टाइल्स गिर गईं। ताइवान में नियमित रूप से भूकंप के झटके आते हैं और उसके पास दुनिया की सबसे उन्नत भूकंप रोधी तैयारी है, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि उन्हें अपेक्षाकृत हल्के भूकंप की उम्मीद थी और तदनुसार उन्होंने चेतावनी नहीं भेजी। उन्होंने बताया कि अंतत: भूकंप का झटका इतना जोरदार था कि ऐसे झटकों के आदी लोग भी भयभीत हो गए। सोशल मीडिया पर इस खतरनाक भूकंप के कई वीडियो वायरल तैर रहे हैं।

ताइवान में हाल के वर्षों में 21 सितंबर 1999 को सबसे भीषण भूकंप आया था जिसकी तीव्रता 7.7 थी। इसमें 2400 लोगों की मौत हो गई थी, करीब एक लाख लोग जख्मी हो गए थे और हजारों इमारतें नष्ट हो गई थीं। इस बार के भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है। भूकंप से 48 आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं। इन क्षतिग्रस्त इमारतों में से कुछ के भूतल ढह गये, जिसकी वजह से ये इमारतें खतरनाक तरीके से झुक गईं। भूकंप में करीब 1070 लोग घायल हुए हैं। मारे गये 10 लोगों में से कम से कम चार व्यक्ति तारोको राष्ट्रीय उद्यान के भीतर थे। राष्ट्रीय दमकल एजेंसी के मुताबिक करीब 700 लोग लापता हैं, जिसमें से 600 से ज्यादा तारोको के सिल्क प्लेस नाम के एक होटल के भीतर फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारी और मेहमान सुरक्षित हैं और उनके पास भोजन व पानी है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोTaiwanभूकंपCCTV
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो