लाइव न्यूज़ :

शोएब मलिक को पाकिस्तानी टीवी चैनल ने दिया ऐसा ट्रिब्यूट, वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 10, 2021 17:12 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों शोएब मलिक से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें एक टीवी चैनल ने शोएब मलिक को मजेदार ट्रिब्यूट दिया है, जिसे देखकर लोग खूब हंस रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देशोएब मलिक को पाकिस्तानी टीवी ने दिया स्पेशल ट्रिब्यूटचैनल ने कहा कि दुनिया बदल गई लेकिन एक शख्स नहीं बदला है टी 20 वर्ल्ड कप में शोएब मलिक को शामिल करने पर पाकिस्तान के लोग खफा है

इस्लामाबाद : टी 20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम काफी चर्चे में है । दरअसल टीम में शोएब मकसूद की जगह शोएब मलिक को टीम में शामिल किया गया है । इससे पाकिस्तान के खेल प्रेमी कुछ ही नाराज चल रहे हैं । शोएब मलिक के खराब फॉर्म में होने के बावजूद उन्हें टीम में शामिल किए जाने से पाकिस्तानी काफी भड़के हुए हैं । सोशल मीडिया पर लोग इसपर तरह-तरह के पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं । 

इस बीच, टीम में शोएब मलिक की वापसी पर तंज कसते हुए पाकिस्तान के समा टीवी का एक ट्रिब्यूट प्रोग्राम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । चैनल ने जिस अंदाज में शोएब मलिक पर कार्यक्रम बनाया है, उसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी रोक  नहीं  पाएंगे । यह प्रोग्राम शनिवार शाम को चैनल पर ऑन एयर हुआ था, जिसमें एंकर कह रहा है, ‘यह शख्स जिसने क्रिकेट की दुनिया में 4 दशक देखे हैं । दुनिया बदल गई है, लेकिन एक शख्स है, जो नहीं बदला…वो हैं शोएब मलिक ।’

इस पाकिस्तानी चैनल ने अपने व्यंग्यात्मक रिपोर्ट में बड़े ही विस्तार से बताया कि कैसे परवेज मुशर्रफ के शासन से इमरान खान के शासन में मोबाइल फोन से एंड्रॉइड में बदल गया था, लेकिन एक शख्स जो नहीं बदला है, वह हैं शोएब मलिक । इस शो में कहा गया कि पेट्रोल 15 रुपए से आसमान छूने को है लेकिन एक शख्स नहीं बदला है.. वो है शोएब मलिक । पाकिस्तान का 39 साल का ये क्रिकेटर 1999 से खेल ही रहा है ।

वैसे आपको बता दें कि इससे पहले PCB अध्यक्ष और पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी रमीज राजा ने भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है । रमीज राजा ने कहा है कि एक इन्वेस्टर ने वादा किया है कि अगर पाकिस्तान की टीम भारत को टी-20 वर्ल्ड कप में हरा देती है, तो वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को ब्लैंक चेक देने के लिए तैयार है । 

टॅग्स :पाकिस्तानPCBशोएब मलिकटी20
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो