लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन: मैकडोनाल्ड रेस्तरां में देर तक रह कर खाना खाना शख्स पर पड़ गया भारी, देना पड़ा 8 हजार रुपए का जुर्माना, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: January 27, 2023 16:54 IST

मामले में जुर्माना लगाए गए शख्स की अगर माने तो उसे इस तरह के किसी नियम की कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में खबर यह भी है कि शख्स को जुर्माने की रकम अदा भी करनी पड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के मैकडोनाल्ड रेस्तरां में एक शख्स का खाना खाना उसको भारी पड़ गया है। देर तक रेस्तरां में बैठे रहने पर शख्स को हजारों का जुर्माना लगाया गया है। इस पर शख्स की भी प्रतिक्रिया सामने आई है और वे इस तरह के किसी भी नियम से खुद को अंजान बताया है।

Viral News: रेस्तरां में ज्यादा देर तक रूकना और वहां खाना खाना एक शख्स पर भारी पड़ गया है और पार्किंग कंपनी के तरफ से उसे हजारों रूपए का जुर्माना देना पड़ा है। जी हां, यह घटना ब्रिटेन में घटी है जिसमें इस शख्स का जर्म इतना ही था कि वह तय समय से ज्यादा देर तक अपनी गाड़ी को पार्किंग की जगह पर रख कर रेस्तरां में खाना खा रहा था। 

अपने ऊपर लगे इस जुर्माने पर बोलते हुए शख्स ने बताया कि यहां पर पार्किंग को लेकर ऐसा जुर्माना तय किया गया है, इसकी उसे जानकारी नहीं है। ऐसे में जुर्माना लगने पर शख्स को भारी भरकम जुर्माना देना भी पड़ा है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना ब्रिटेन के रहने वाले शापोर मेफटाह के साथ घटी है जब वे केम्ब्रिज के न्यू मार्केट रोड पर मौजूद मैकडोनाल्ड रेस्तरां में आए थे। खबर के मुताबिक, रेस्तरां से जब शख्स अपने घर गया और इसका बिल देखा तो वह दंग रह गया था। 

दरअसल, शख्स पर यह आरोप है कि वह तय समय से ज्यादा समय तक संबधिंत कार पार्किंग की जगह पर आपनी गाड़ी को खड़ा रखा था। ऐसे में ने कार पार्किंग कंपनी ने कानून का उल्लंघन के लिए उसे जुर्माना लगाया है। शख्स पर कंपनी ने 100 यूरो (करीब 8 हजार रुपए) का जुर्माना लगाया है। 

क्या कहना है शख्स का

मामले में शख्स ने बताया कि वह मैकडोनाल्ड रेस्तरां में अपनी भाई का इंतजार करने के लिए आया था और वह सोचा कि जब वह मैकडोनाल्ड रेस्तरां में है तो कुछ खा ही लें। ऐसे में भाई का इंतजार करने और मैकडोनाल्ड रेस्तरां में खाना खाने से समय का पता नहीं चला और वह 90 मिनट के तय समय से ज्यादा देर तक मैकडोनाल्ड रेस्तरां में रूक गया। इस कारण कार पार्किंग कंपनी ने शख्स पर जुर्माना लगाया है। 

शख्स ने यह भी बताया कि कार पार्किंग कंपनी द्वारा ऐसा कोई नियम भी है, उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शख्स को पार्किंग कंपनी द्वारा लगाया गया जुर्माना देना पड़ा है। ऐसे में इस घटना को लेकर मिरर की रिपोर्ट में यह कहा गया है कि शख्स और पार्किंग कंपनी ने जुर्माने की राशि को रद्द करने के लिए अपील कर दी गई है।  

टॅग्स :अजब गजबब्रिटेनकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो