लाइव न्यूज़ :

Online Cobra Snake: 'जिंदा कोबरा' की ऑनलाइन डिलिवरी, उड़े महिला के होश... देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: June 19, 2024 11:45 IST

Online Cobra Snake: ई-कॉमर्स साइट (अमेजन) ने जिंदा सांप की डिलिवरी की। महिला ने अमेजन से कुछ ऑर्डर किया

Open in App
ठळक मुद्देपैकेट खोलने पर उसमें से एक जिंदा जहरीला सांप(कोबरा) निकलाघर में आए इस जहरीले मेहमान को जैसे-तैसे महिला ने घर से निकालावायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया आई

Online Cobra Snake: ई-कॉमर्स साइट (अमेजन) ने जिंदा सांप की डिलिवरी की। महिला ने अमेजन से कुछ ऑर्डर किया। ऑर्डर घर पहुंचा तो महिला के होश उड़ गए। पैकेट खोलने पर उसमें से एक जिंदा जहरीला सांप(कोबरा) निकला। महिला ने इस संबंध में अमेजन को रिपोर्ट किया। लेकिन, महिला की समस्या का समाधान नहीं किया गया। वहीं, घर में आए इस जहरीले मेहमान को जैसे-तैसे महिला ने घर से निकाला।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के द्वारा जमकर प्रतिक्रिया आ रही है। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, पूरा मामला बेंगलुरु का है। यहां पर एक महिला ने एक ई-कॉमर्स साइट से कुछ सामान मंगवाया था लेकिन जब उसे ऑर्डर मिला तो उसमें एक जिंदा सांप था।

महिला ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि जब उन्होंने इस बारे में साइट पर शिकायत की तो 2 घंटे उन्हें होल्ड पर रखा गया। 

वीडियो शेयर कर क्या कहा

खबरों के अनुसार, बेंगलुरु के इंजीनियर जोड़े ने ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म से एक्स बॉक्स कंट्रोलर ऑर्डर किया था, लेकिन जब उन्हें पैकेज मिला तो वे एक डरावने आश्चर्य में पड़ गए। पार्सल खोलने पर सांप उनके सामने था। जिससे वह काफी डर गए। इंजीनियर जोड़े के अनुसार, 2 दिन पहले अमेजन से ऑर्डर किया था।

डिलीवरी पार्टनर ने पैकेट हमें सीधे सौंप दिया। दंपत्ति ने कहा कि हम सरजापुर रोड पर रहते हैं और हमने पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया, साथ ही हमारे पास इसके प्रत्यक्षदर्शी भी हैं। 

ग्राहक ने कहा, सुरक्षा कहां है

ग्राहक ने कहा कि हमें रिफंड मिला है। लेकिन, एक बेहद जहरीले सांप के साथ अपनी जान जोखिम में डालने के लिए हमें क्या मिला। यह स्पष्ट रूप से कंपनी की लापरवाही और उनके खराब परिवहन/गोदाम स्वच्छता और पर्यवेक्षण के कारण हुआ। सुरक्षा में इतनी गंभीर चूक के लिए जवाबदेही कहां है। 

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया आई

सोशल मीडिया यूज़र्स ने मज़ेदार प्रतिक्रियाएं पोस्ट कीं। एक यूजर ने लिखा कि कोबरा तो अमेजन में रहता ही नहीं है, यह कैसे संभव है। एक अन्य ने लिखा कि अमेजन के जंगल से डिलीवर किया गया।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुसोशल मीडियाअमेजनवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो