लाइव न्यूज़ :

आज के दिन नसीब वालों को ही मिलती है 'दो जून की रोटी'! इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़, समझिए वायरल कहावत का मतलब

By आजाद खान | Updated: June 2, 2023 11:19 IST

"दो जून की रोटी" पर अपने विचार व्यक्त करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि "वाह रे 2 जून की रोटी, तू भी कितना ख़ुशनसीब है,तुझे पाने के लिए, कितना मेहनत करना पड़ता है!!"

Open in App
ठळक मुद्देआज की तारीख दो जून है।सोशस मीडिया पर आज की तारीख को लेकर खूब मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। कुछ यूजर अपने पोस्ट दर्द के साथ शेयर कर रहे है तो कुछ इस पर मजे ले रहे हैं।

Viral News:  ये जून का महीना चल रहा है और आज की तारीख दो तारीख है। ऐसे में अगर पूरा कहा जाए तो आज की तारीख "दो जून" है। जैसे ही आज की यह तारीख आई है सोशल मीजिया पर इस तारीख को लेकर तरह-तरह के मीम्स वायरल होने लगे हैं। दरअसल, एक कहावत है कि दो जून की रोटी नसीब वालों को मिलती है। 

ऐसे में आज की तारीख पर इस "दो जून" की रोटी वाली कहावत पर इस महीने के दो तारीख को यानी दो जून से जोड़ा जा रहा है और इसे लेकर मीम्स तैयार किए जा रहे है। लोग सोशल मीडिया पर आज की तारीख और दो वक्त के खाने वाले कहावत को मिलाकर मीम्स बना रहे है और उसे शेयर कर रहे हैं। 

क्या है इस कहावत का मतलब

आपको बता दें कि "दो जून की रोटी" की एक कहावत है और इसका मतलब दो टाइम का खाना होता है। दरअसल, अवधि भाषा में जून का मतलब वक्त होता है और अंग्रेजी में एक महीना का नाम जून है। ऐसे में इसी महीने का आज दो तारीख है, इसलिए इस कहावत को अगर एक साथ देखा जाए तो "दो जून की रोटी" हुई और आज तारीख दो जून है, ऐसे में सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब मजे लिए जा रहे है और इससे जुड़े मैसेज व पोस्ट शेयर किए जा रहे है। 

2 जून को आई सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

ऐसे में इन दोनों बातों को मिलाकर आज के दिन सोशल मीडिया पर "दो जून की रोटी" को लेकर खूब मीम्स बनाए जा रहे है और इसे जमकर शेयर भी किया जा रहा है। मीम्स शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि "वाह रे 2 जून की रोटी, तू भी कितना ख़ुशनसीब है,तुझे पाने के लिए, कितना मेहनत करना पड़ता है!!" 

एक और यूजर ने लिखा है कि "दो जून की रोटी मांग रही, भूखे पेट की आग। खाली कटोरा, खाली हाथ, भूखे बच्चों की सिसकती आवाज, बस अब यही एक अरमान, कभी सोए न भूखा, किसी माँ का लाल। दो जून की रोटी मांग रही भूखे पेट की आग।" 

टॅग्स :अजब गजबसोशल मीडियाइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी