लाइव न्यूज़ :

साबुन के अंदर से निकला 38 लाख का सोना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 5, 2020 11:46 IST

तस्करों की तस्करी करने का यह बहुत ही पुराना फंडा है। ऐसे कई मामले एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने पर्दाफाश किए हैं। हाल ही में आंध्र प्रदेश में दो शख्स शराब की कुछ बोतलें बॉडी से चिपकार बाइक से तेलंगाना निकल रहे थे। लेकिन पुलिसवालों ने उनको पकड़ लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में देखा जा सकता है कि तस्करों ने बहुत ही सफाई के साथ एक मशहूर ब्रांड के साबुन में सोना को फिट किया था।सोने की तस्करी के लिए जिस ब्रांड का साबुन इस्तेमाल किया गया था, उस ब्रांड ने सालों पहले गोल्ड क्वाइन वाली स्कीम भी निकाली थी।

नई दिल्ली: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने सोने के तस्करी करने वालों के पास से 38 लाख का साबुन पकड़ा है। अब आप भी सोच रहे होंगे आखिर 38 लाख का साबुन कैसे हो सकता है। असल में 38 लाख का साबुन नहीं बल्कि 38 लाख का सोना बरामद हुआ है वो भी साबुन के अंदर से। 

तस्करों ने साबुन के अंदर इस तरह सोना को छिपाया था, जो पता नहीं लग पा रहा था। साबुन पैकेट में सील था और उसके अंदर साबुन के भीतर सोना था। ट्विटर यूजर @FaiHaider ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''38 लाख का साबुन तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर जब्त किया गया।'' सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।

साबुन के काटने पर अधिकारियों को सोना मिला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तस्करों ने बहुत ही सफाई के साथ एक मशहूर ब्रांड के साबुन में सोना को फिट किया था। लेकिन एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने उसको पकड़ लिया। 

अधिकारियों ने जब साबुन को चेक किया तो उसके अंदर से  38 लाख रुपये का गोल्ड बरामद हुआ। बता दें कि ये जिस ब्रांड का साबुन है, उसका कुछ सालों पहले ये एड भी आया था कि उनके साबुन में से गोल्ड क्वाइन (सोने का सिक्का)  जीतने का मौका लोगों को मिल सकता है। कंपनी ऐसे लुभावने एड अपना मार्केट इमेज को बढ़ाने के लिए देती है। आपको तो याद है ना गोल्ड क्वाइन वाली स्कीम?

इसी साबुन के विज्ञापन से इस घटना को जोड़कर देखा जा रहा है। कई लोगों ने वीडियो पर कई लोगों ने मजाकिया कमेंट किए हैं। कई यूजर ने लिखा है कि हमने तो अपनी मां को यही साबुन लेने की सलाह दी थी...कई लिख रहे हैं कि अब हम यही साबुन खरीदेंगे। कुछ ने लिखा कि साबुन कंपनी का वो विज्ञापन सच हो गया, जिसमें वो साबुन से गोल्ड क्वाइन निकलने की बात करते हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो