लाइव न्यूज़ :

CAA का विरोध कर रहे लोगों को सिख ने खिलाया लंगर और पिलाई चाय, वायरल वीडियो देख लोग बोले- इसलिए कहते हैं 'सिंह इज किंग'

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 18, 2019 13:00 IST

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में रविवार को उस वक्त जंग के मैदान में तब्दील हो गया था जब पुलिस परिसर में घुस आई थी और वहां बल प्रयोग किया था।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 दिसंबर को नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद यह एक कानून बन गया है। चाय पिलाते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र पिछले 15 दिसंबर से नागरिकता कानून को लेकर विरोध कर रहे हैं।  छात्रों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों छात्रों का सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच लपान प्रदान करने वाले खालसा एड स्वयंसेवकों का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सिख समुदाय विरोध कर रहे लोगों को लंगर खिला रहे हैं। इस वीडियो को कई ट्विटर यूजर ने शेयर किया है और सिख समुदाय की तारीफ कर रहे हैं। 

ट्विटर यूजर @Hussain_Md_ ने 15 सेकंड का एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि स्वयंसेवकों को राजधानी में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों को चाय पिलाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर कर यूजर ने लिखा है, "यही कारण है कि लोग इन्हें 'सिंह इज किंग' कहते हैं। ये असली हीरो हैं। चाय पिलाते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पास हुई हिंसा में कथित तौर पर शामिल आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों को सोमवार की रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में कोई भी छात्र नहीं है।

विश्वविद्यालय में रविवार को उस वक्त जंग के मैदान में तब्दील हो गया था जब पुलिस परिसर में घुस आई थी और वहां बल प्रयोग किया था। दरअसल, संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा और आगजनी हुई थी जिसमें चार डीटीसी बसों, 100 निजी वाहनों और 10 पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 दिसंबर को नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद यह एक कानून बन गया है। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही यह कानून लागू हो गया है। इस कानून के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के जो सदस्य 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं और जिन्हें अपने देश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना पड़ा है, उन्हें गैरकानूनी प्रवासी नहीं माना जाएगा, बल्कि भारतीय नागरिकता दी जाएगी।

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियावायरल कंटेंटवायरल वीडियोदिल्लीनागरिकता संशोधन कानून 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'