लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह चौहान का 'बाहुबली' वीडियो वायरल, राहुल और सोनिया गांधी भी दिखें, जानें कौन बना कटप्पा-भल्लालदेव?

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 31, 2018 19:35 IST

इस वीडियो में 'कटप्पा' रोल में  केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिख रहे हैं। 2 मिनट से ज्यादा समय के इस वीडियो के आखिरी में शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच युद्ध होता है।

Open in App

नई दिल्ली, 31 अगस्त:मध्य प्रदेश के आगमी विधानसभा को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने कमर कस ली है। चुनाव प्रचार में दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर वार करने में लगी है। जिसमें सोशल मीडिया अहम भूमिका निभा रहा है। दोनों पार्टियों के बीच डिजिटल वीडियो से वार किया जा रहा है। इस सिलसिले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिवराज सिंह 'बाहुबली' के अवतार में दिख रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को बीजेपी समर्थकों ने बनाया है जिसका नाम दिया गया है 'मध्य प्रदेश का बाहुबली'। इस वीडियो में शिवराज सिंह चौहान के अलावा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी दिखाया गया है। 

इस वीडियो को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले ऐसी कई वीडियो देखने को मिल सकती है। इस वीडियो में शिवराज सिंह चौहान बाहुबली की भूमिका में दिखाये गये हैं जो कि महिष्मती साम्राज्य के राजकुमार हैं।

शिवराज सिंह चौहान इस वीडियो में मध्य प्रदेश के लोगों के सम्मान, संपत्ति और प्रतिष्ठा की रक्षा करने रक्षा करूंगा। मैं इससे पीछे नहीं हटूंगा फिर चाहे मुझे जान ही क्यों नहीं देनी पड़े। वीडियो में शिवराज सिंह शिवलिंग को भी उठाते दिख रहे हैं।  

इस वीडियो में 'कटप्पा' रोल में  केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिख रहे हैं। 2 मिनट से ज्यादा समय के इस वीडियो के आखिरी में शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच युद्ध होता है। जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान विजयी मुद्रा में सीने में मिट्टी रगड़ते दिख रहे हैं। 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?