लाइव न्यूज़ :

वसीम रिजवी ने इस्लाम छोड़ अपनाया हिंदू धर्म तो सोशल मीडिया में आने लगे ऐसे कमेंट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2021 19:29 IST

वसीम रिजवी के इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लेने पर लोगों के अलग-अलग विचार हैं। ट्विटर पर #ARREST_WASEEM_RIZVI भी ट्रेंड करता रहा।

Open in App

यूपी के शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के धर्म परिवर्तन पर देश में हिंदू-मुस्लिम की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। मुस्लिम धर्मगुरु से लेकर आम मुसलमान तक ने रिजवी के इस कदम पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। दूसरी तरफ हिंदू धर्म के लोगों ने सनातन धर्म में रिजवी के आने का स्वागत किया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों के कमेंट आ रहे हैं। लोगों ने कहा कि भारत में सब कुछ संभव है।

क्या है प्रतिक्रिया मुसलमानों की

 एक यूजर ने लिखा, "वसीम रिज़वी लगातार हमारे प्यारे नबी मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के लिए गलत बातें कह रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक किताब भी लिखी है। हम मोदी सरकार से मोहम्मद रिजवी की गिरफ्तारी की मांग करते हैं, क्योंकि उन्होंने हमारे प्यारे पैगंबर और पवित्र कुरान का अपमान करके लाखों मुसलमानों के दिलों को ठेस पहुंचाई है।"

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "जो आदमी बेवजह नफरत फैला रहा है और इस्लाम के खिलाफ निन्दापूर्ण टिप्पणी कर रहा है, उसे अब तक सलाखों के पीछे होना चाहिए !!! लेकिन इस अति संवेदनशील मामले पर संज्ञान नहीं ले रही सरकार!!!"

हिंदुओं ने कुछ इस तरह से किया वसीम रिजवी का स्वागत

वहीं हिंदुओं की ओर से भी कई तरह के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "समझदार मुसलमानों को अपने भले के लिए इस्लाम छोड़ देना चाहिए। पिछले 1400 सालों से मुसलमानों को बेवकूफ बनाया जा रहा है।" दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, "मूल रूप से भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, कोई भी अपनी पसंद के किसी भी धर्म का पालन कर सकता है, लेकिन जब एक मुसलमान घर वापसी करता है तो दूसरे तथाकथित धर्मनिरपेक्ष मुसलमान उसे खुलेआम जान से मारने की धमकी देते हैं और बदले में #ARREST_WASEEM_RIZVI ट्रेंड करते हैं।

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कहा, "घर वापसी के लिए #ARREST_WASEEM_RIZVI? उसने सही निर्णय लिया कि वह अपने धर्म में वापस आ गया, जिससे वह छिपा हुआ था। सनातन धर्म में आपका फिर से स्वागत है। अच्छा निर्णय!!"

टॅग्स :अजब गजबवसीम रिजवीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL: सफलता मिली तो सीधे मंदिर पहुंचा युवक, भावुक कर देगा VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी