लाइव न्यूज़ :

'टुकड़े-टुकड़े गैंग' पर शशि थरूर का ट्वीट, ' ये सरकार चला रहे हैं या देश बांट रहे हैं, जवाब मिला- 'क्या राहुल गांधी 'सूट-बूट की सरकार' पर RTI डालेंगे'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 22, 2020 10:09 IST

एक्टिविस्ट और मुंबई के पूर्व पत्रकार साकेत गोखले ने पिछले महीने 26 दिसंबर को गृह मंत्रालय से आरटीआई के तहत सवाल कर 'टुकडे-टुकडे गैंग' शब्द की परिभाषा के बारे में जानकारी मांगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य लोक सूचना अधिकारी एसके झा द्वारा भेजे गए जवाब में लिखा था, "गृह मंत्रालय को टुकड़े-टुकड़े गिरोह के बारे में कोई जानकारी नहीं है"।दक्षिणपंथी दलों द्वारा विपक्ष, खास तौर पर वाम और वाम समर्थित संगठनों के साथ ही उनका समर्थन करने वालों के लिए 'टुकड़े-टुकड़े' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने गृह मंत्रालय द्वारा एक आरटीआई के जवाब में  'टुकड़े-टुकड़े गैंग' की कोई जानकारी नहीं है' इस मुद्दे पर निशाना साधा है। शशि थरूर ने एक अंग्रेजी अखबार की खबर के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है,  'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का अस्तित्व है, ये लोग सरकार चला रहे हैं या फिर देश को बांट रहे हैं।' 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के बारे में गृह मंत्रालय ने अधिकार कानून (RTI) के तहत पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास टुकडे-टुकडे गैंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के इस ट्वीट के नीचे प्रतिक्रिया देते हुए यूजर्स आपस में भिड़ गए हैं। जहां कुछ लोग  शशि थरूर के समर्थन में हैं तो वहीं कुछ लोग सरकार के पक्ष में बोल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, क्या आप राहुल गांधी को बोलेंगे कि वह 'सूट-बूट की सरकार' पर एक आरटीआई दायर करें। इसका अस्तित्व है या नहीं पता चलेगा।

बता दें कि राहुल गांधी ने 30 अक्टूबर 2018 को मध्य प्रदेश के खरगोन में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था, 'अच्छे दिन आएंगे' का स्लोगन चार साल में ही 'चौकीदार चोर है' में कैसे बदल गया। इसके पीछे नरेंद्र मोदी जी का जादू है। अब भाजपा की सरकार को 'सूट बूट झूठ और लूट की सरकार' कहा जा सकता है।'

वहीं कुछ लोगों ने थरूर को ट्वीट के लिए बधाई दी है। देखें प्रतिक्रिया 

कुछ यूजर्स थरूर को ट्रोल कर रहे हैं...

एक्टिविस्ट और मुंबई के पूर्व पत्रकार साकेत गोखले ने दायर की थी आरटीआई

 एक्टिविस्ट और मुंबई के पूर्व पत्रकार साकेत गोखले ने पिछले महीने 26 दिसंबर को गृह मंत्रालय से आरटीआई के तहत सवाल कर 'टुकडे-टुकडे गैंग' शब्द की परिभाषा के बारे में जानकारी मांगी थी। साकेत गोखले को सोमवार (20 जनवरी) को गृह मंत्रालय की ओर से जवाब मिला। मुख्य लोक सूचना अधिकारी एसके झा द्वारा भेजे गए जवाब में लिखा था, "गृह मंत्रालय को टुकड़े-टुकड़े गिरोह के बारे में कोई जानकारी नहीं है"।

टॅग्स :शशि थरूरभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल