लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक! गाजियाबाद में कुत्ते को स्कूटर से बांधकर मरने तक घसीटते रहे दो युवक, एक गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2018 16:13 IST

युवकों ने कुत्ते को शहीद नगर से राजेंद्र नगर तक अपने स्कूटर से बांधकर घसीटा जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। 20 दिन पहले ही कुत्ते ने पांच बच्चों को जन्म दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नफीस और तौसीफ जो कि शहीद नगर के रहने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नफीस और तौसीफ जो कि शहीद नगर के रहने वाले हैं।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां दो युवकों ने एक कुत्ते को अपने स्कूटर में बांधकर तीन किलोमीटर तक घसीटा। इस अमानवीय करतूत के कारण कुत्ते की मौत हो गई। शुक्रवार शाम को युवकों ने कुत्ते को शहीद नगर से राजेंद्र नगर तक अपने स्कूटर से बांधकर घसीटा जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। 20 दिन पहले ही कुत्ते ने पांच बच्चों को जन्म दिया था। 

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नफीस और तौसीफ जो कि शहीद नगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 429 और जानवरों के खिलाफ अत्याचार के मामले में केस दर्ज किया है। एफआईआर जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था 'पीपल फॉर एनिमल' ने दर्ज करवाया है। नफीस को पुलिस ने शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, मामला दर्ज करवाने वाले सौरभ गुप्ता ने कहा, 'अगर उन युवकों को लोगों ने नहीं रोका होता, तो वो कुत्ते को और ज्यादा घसीटते। कुत्ता बहुत जोर-जोर से सांस ले रहा था, जब लोगों ने उन लोगों को रोका था।'

कुत्ते को तुरंत 'संजय गांधी एनिमल केयर सेंटर' ले जाया गया। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक कुत्ते के पूरे शरीर पर जख्म के निशान हैं। शव का परीक्षण अभी बाकी है। 'पीपल फॉर एनिमल' संस्था के सौरभ गुप्ता के मुताबिक, उन्हें शक है कि कुत्ते के साथ अप्राकृतिक सेक्स को अंजाम दिया गया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नफीस ने कहा है कि कुत्ते ने इलाके में दो दर्जन से ज्यादा लोगों को हाल-फिलहाल में काटा है। और वो कुत्ते को कुछ दूर ले जाकर छोड़ना चाहता था। लेकिन सौरभ गुप्ता का कहना है कि अगर कुत्ते ने किसी को काटा भी है तो वो अपने नवजात बच्चों की रक्षा के दौरान हो सकता है।

टॅग्स :गाज़ियाबादक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी