लाइव न्यूज़ :

घर पैसे भेजने हो जाएगा महंगा, 5% टैक्स लगाने की योजना, ट्रंप प्रशासन का नया बिल...

By संदीप दाहिमा | Updated: May 16, 2025 21:10 IST

ट्रंप प्रशासन के विदेश में भेजे जाने वाले धन पर पांच प्रतिशत कर लगाने की योजना से अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए घर पैसा भेजने की लागत बढ़ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देघर पैसे भेजने हो जाएगा महंगा, 5% टैक्स लगाने की योजना, ट्रंप प्रशासन का नया बिल...

ट्रंप प्रशासन के विदेश में भेजे जाने वाले धन पर पांच प्रतिशत कर लगाने की योजना से अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए घर पैसा भेजने की लागत बढ़ सकती है। एक अनुमान के मुताबिक इस कर की वजह से अमेरिका में रहने वाले भारतीयों पर सालाना 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का बोझ पड़ सकता है। यह अनुमानित राशि हाल में आरबीआई के एक लेख से संकलित 2023-24 के आंकड़ों पर आधारित है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'वृहद प्राथमिकता विधेयक' में धन प्रेषण पर पांच प्रतिशत उत्पाद शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया है। यह ग्रीन कार्ड और एच1बी वीजा रखने वालों सहित चार करोड़ से अधिक लोगों को प्रभावित करेगा। प्रस्तावित शुल्क अमेरिकी नागरिकों पर लागू नहीं होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मार्च बुलेटिन में प्रकाशित एक लेख के अनुसार भारत में आने वाला धन प्रेषण 2010-11 में 55.6 अरब डॉलर से दोगुना होकर 2023-24 में 118.7 अरब डॉलर हो गया है। लेख के अनुसार भारत के कुल धन प्रेषण में अमेरिका की हिस्सेदारी 2020-21 के 23.4 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 27.7 प्रतिशत हो गई।

इस आधार पर कुल मिलाकर 32.9 अरब डॉलर का धन प्रेषण अमेरिका से हुआ। इसका पांच प्रतिशत 1.64 अरब डॉलर होगा। आरबीआई के लेख में कहा गया कि धन प्रेषण से मिली राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से परिवार के भरण-पोषण के लिए होता है, इसलिए इसकी लागत बढ़ने का सामाजिक-आर्थिक प्रभाव होता है। इस लागत को कम करना वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण नीतिगत एजेंडा रहा है। विश्व बैंक के अनुसार भारत 2008 से ही शीर्ष धन प्रेषण प्राप्तकर्ता बना हुआ है। वैश्विक स्तर पर धन प्रेषण में देश की हिस्सेदारी 2001 के 11 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में लगभग 14 प्रतिशत हो गई है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल