लाइव न्यूज़ :

सादाबाद हाथरसः शादी से पहले पैसे की मांग, मोहित और नारायण से विवाह नहीं करेंगे?, समदपुर की दो बहने शिवानी और भारती ने किया इनकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2025 09:51 IST

Saadabad Hathras: गांव समदपुर निवासी सुनील की दो बेटियों शिवानी और भारती ने बताया कि शादी 14 अप्रैल को होनी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे शिवानी और भारती की शादी गांव ताजपुर के दो भाइयों मोहित और नारायण से तय हुई थी।बारात 14 अप्रैल की शाम वधु पक्ष के घर पहुंच गई और बारात का स्वागत किया जा रहा था। नौबत मारपीट तक पहुंच गई जिसके बाद लड़कियों ने भी शादी से इनकार कर दिया।

Saadabad Hathras: सादाबाद तहसील क्षेत्र के गांव समदपुर की दो बहनों ने दहेज को लेकर वाद-विवाद और मारपीट होने के बाद शादी से इनकार कर दिया। यह शादी इसी क्षेत्र के गांव ताजपुर के दो भाइयों से तय हुई थी। मामला अब पुलिस के पास पहुंच गया है और लड़की के परिजनों ने महिला थाना में इसकी शिकायत की है। क्षेत्राधिकारी हिमांशु कुमार ने बताया कि इस मामले में एक शिकायत मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव समदपुर निवासी सुनील की दो बेटियों शिवानी और भारती ने बताया कि शादी 14 अप्रैल को होनी थी।

लेकिन दोनों पक्षों में हुए विवाद और मारपीट के बाद उन्होंने शादी से इनकार कर दिया है। शिवानी और भारती की शादी गांव ताजपुर के दो भाइयों मोहित और नारायण से तय हुई थी। बारात 14 अप्रैल की शाम वधु पक्ष के घर पहुंच गई और बारात का स्वागत किया जा रहा था। इसी दौरान दूल्हा पक्ष ने गाड़ी की मांग कर दी।

इस पर दुल्हन के पिता सुनील ने कहा कि जो कुछ तय हुआ था वह सब कुछ दिया जा चुका है। इसी बात पर दोनों पक्षों में पहले विवाद हुआ और फिर नौबत मारपीट तक पहुंच गई जिसके बाद लड़कियों ने भी शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन बनी शिवानी और भारती का कहना है, “अब हम यह शादी नहीं करना चाहते हैं।

हम उनके खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं। दरवाजे पर आते ही इन लोगों ने मेरे पिता से गाड़ी की मांग कर दी, जबकि पिता जी पहले ही छह लाख रुपये और सामान दे चुके हैं। इन लोगों ने मेरे पिता, चाचा और भाई से मारपीट की और हम दोनों के साथ भी बदसलूकी की।”

टॅग्स :उत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी