लाइव न्यूज़ :

वीडियो वायरल: नाइजीरियाई युवक पर बच्चा खाने के आरोप, घर पहुंची दिल्ली पुलिस

By स्वाति सिंह | Updated: August 14, 2018 15:11 IST

child eaten by Nigro in west Delhi, video goes viral:इस वीडियो के साथ कैप्शन चलाया गया कि इस युवक ने बच्चे को खा लिया है। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

Open in App

नई दिल्ली, 14 अगस्त: दिल्ली स्थित निहाल विहार इलाके में सोमवार को एक नाइजीरियाई युवक के बच्चे को खाने की अफवाह के बाद खूब हंगामा हुआ। इलाके के लोगों ने भीड़ बनाकर उसके घर के सामने पहुंच गए। जिसके डर से वह युवक चार्ल्स छत पर चढ़ गया। खबर मिलने के बाद पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची।  लेकिन चार्ल्स ने डर के मारे अपनी छत से छलांग लगा दी। जिससे उसे हल्की चोट भी आई। हालांकि हॉस्पिटल ने उपचार के बाद उससे छुट्टी दे दी।  

इन घटना के तुरंत बाद ही नाइजीरियाई युवक का छत से कूदने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के साथ कैप्शन चलाया गया कि इस युवक ने बच्चे को खा लिया है। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि पुलिस ने बाद में इस वीडियो और घटना को पूरी तरह से फर्जी बताया है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें एक पति-पत्नी के बीच झगड़े की कॉल आई थी। जिसके बाद जब पुलिस पहुंची तो चार्ल्स छत पर चढ़ गया और पुलिस से बचने के लिए वहां से कूद गया। पुलिस ने उस युवक के साथ-साथ उसके साथ रहने वाली एक युवती से भी पूछताछ की। युवती ने पुलिस को बताया कि वह और चार्ल्स काफी समय से लिवइन में रह रहे थे। किसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया जिसको लेकर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। लेकिन बाद में युवती ने चार्ल्स के खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत दर्ज कराने से मना किया है।  इसी बीच इस घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। 

टॅग्स :वायरल कंटेंटदिल्ली क्राइमदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टपाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से हो रहा था ऑपरेट; 10 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Crime: मालवीय नगर में माँ ने अपनी दो बेटियों को मार डाला, आत्महत्या का प्रयास किया, गिरफ्तार

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो