लाइव न्यूज़ :

रोजर फेडरर ने पांच साल बाद निभाया नन्हें प्रशंसक से किया वादा, आपका दिन बना देगा ये वीडियो

By शिवेंद्र राय | Updated: August 9, 2022 16:13 IST

सोशल मीडिया पर रोजर फेडरर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने एक प्रशंसक से सालों पहले किया गया वादा निभाते नजर आ रहे हैं। इटैलियन फूड कंपनी बैरिला के साथ पार्टनरशिप में बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देफेडरर ने 5 साल पहले किया था प्रशंसक से वादा5 साल बाद मैच खेल पूरा किया अपना वादावायरल हो रहा है फेडरर का वीडियो

नई दिल्ली: दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोजर फेडरर कैसे अपने एक प्रशंसक से 5 साल पहले किए गए वादे को निभाते हैं। दरअसल साल 2017 में फेडरर के एक प्रशंसक इजहान अहमद ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान फेडरर से पूछा था कि क्या वो और 7-8 साल खेलना जारी रख सकते हैं ताकी जब वह बड़ा हो तब उनके खिलाफ मैच खेल सके। इजहान के जवाब में फेडरर कहते हैं कि हां क्यों नहीं। इजहान फिर पूछता है, क्या यह वादा है? फेडरर जवाब देते हैं हां, पिंकी प्रामिस।

इस घटना के पांच साल बाद इजहान जिसका निक नेम जिजो है और अब वह टेनिस भी खेलता है, का सपना चमात्कारी ढंग से साकार होता है। जिजो को बताया जाता है कि उसे प्रशिक्षण के लिए ज्यूरिख ले जाया जा रहा है। लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं है कि यह पूरी योजना फेडरर ने बनाई है। वायरल हो रहे वीडियो में युवा लड़के को अपने कोच के साथ टेनिस कोर्ट में ट्रेनिंग के लिए आते हुए देखा जा सकता है। क्लब का एक कर्मचारी जिजो के पास आता है और कहता है कि यहां का मैनेजर उसका बहुत बड़ा प्रशंसक है और वह जिजो के साथ एक सेल्फी लेना चाहता है। फिर एक महिला आती है जिसने जिजो के तस्वीर वाली टी शर्ट पहनी हुई है। महिला युवा खिलाड़ी के साथ तस्वीर खिंचाती है। 

इसके बाद स्टाफ के सदस्य जिजो को क्ले कोर्ट में ले जाते हैं और बड़ा रहस्योद्घाटन करते हैं। स्टाफ के सदस्य जिजो को बताते हैं कि यहां मौजूद सभी युवा आपको एक योग्य प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेलते हुए देख रहे हैं। ये रहा आपका सरप्राइज। इसके तुरंत बाद जिजो को अपनी आंखो पर विश्वास नहीं होता क्योंकि खुद रोजर फेडरर उसकी तरफ चल कर आते हैं और पूछते हैं कि क्या वह मैच के लिए तैयार है?

इस इवेंट का आयोजन इटैलियन फूड कंपनी बैरिला के साथ पार्टनरशिप में किया गया था। वीडियो रीलीज होने के बाद दुनिया भर के कई दिग्गज खिलाड़ी और कलाकार इस वीडियो को शेयर कर चुके हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोरोजर फेडररस्विट्जरलैंडटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल