लाइव न्यूज़ :

'प्रियंका के साथ महिला पुलिस की हाथापाई से बेहद परेशान हूं', रॉबर्ट वाड्रा ने किया ट्वीट, पढ़ें यूजर्स के रिएक्शंस

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 29, 2019 16:21 IST

रॉबर्ट वाड्रा ने एक के एक दो ट्वीट में लिखा, ''जिस तरह से महिला पुलिसकर्मियों ने प्रियंका के साथ हाथापाई की, उसे देखकर मैं बेहद परेशान हूं। एक ने जब उनका गला पकड़ा तो दूसरी महिला सिपाही ने उन्हें धक्का दे दिया और वह गिड़ पड़ीं लेकिन दृढ़ संकल्पित थीं और दोपहिया वाहन से पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के घरवालों से मिलने पहुंचीं..''

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी और यूपी पुलिस के मामले पर पति रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा, ''जिस तरह से महिला पुलिसकर्मियों ने प्रियंका के साथ हाथापाई की, उसे देखकर मैं बेहद परेशान हूं..।''

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश पुलिस पर उनकी पत्नी के साथ हाथापाई करने का आरोप लगाते हुए हैरानी व्यक्त की है। इससे पहले प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस के महिला अधिकारी पर उनका गला पकड़ने का आरोप लगाया था। 

रॉबर्ट वाड्रा ने एक के एक दो ट्वीट में लिखा, ''जिस तरह से महिला पुलिसकर्मियों ने प्रियंका के साथ हाथापाई की, उसे देखकर मैं बेहद परेशान हूं। एक ने जब उनका गला पकड़ा तो दूसरी महिला सिपाही ने उन्हें धक्का दे दिया और वह गिड़ पड़ीं लेकिन दृढ़ संकल्पित थीं और दोपहिया वाहन से पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के घरवालों से मिलने पहुंचीं। जिन लोगों को आपकी जरूरत है, उन तक पहुंचने और करुणामय बनने के लिए मुझे आप पर गर्व हैं प्रियंका। आपने जो किया सही था और लोगो की जरूरत और दुख के समय उनके साथ होना कोई अपराध नहीं है।''

बता दें कि प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के जरिये आरोप लगाया था, ''उप्र पुलिस की ये क्या हरकत है। अब हम लोगों को कहीं भी आने जाने से रोका जा रहा है। मैं रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और अंबेडकरवादी सामाजिक कार्यकर्ता एस आर दारापुरी के घर जा रही थी। उप्र पुलिस ने उन्हें एनआरसी और नागरिकता कानून का शांतिपूर्वक विरोध करने पर घर से उठा लिया है। मुझे बलपूर्वक रोका और महिला अधिकारी ने मेरा गला पकड़ कर खींचा। मगर मेरा निश्चय अटल है। मैं उत्तर प्रदेश में पुलिस दमन का शिकार हुए हरेक नागरिक के साथ खड़ी हूं। मेरा सत्याग्रह है। भाजपा सरकार कायरों वाली हरकत कर रही है। मैं उत्तर प्रदेश की प्रभारी हूं और मैं उत्तर प्रदेश में कहां जाऊंगी ये भाजपा सरकार नहीं तय करेगी।''

महिला पुलिस अधिकारी अर्चना सिंह ने पत्र और वीडियो के माध्यम से सफाई भी दी थी। सोशल मीडिया पर लोगों की सहानुभूति महिला पुलिस अधिकारी के प्रति ज्यादा उमड़ती देखी गई। रविवार को ट्विटर पर #IStandWithArchanaSingh ट्रेंड कर रहा था। 

रावर्ट वाड्रा के ट्वीट पर भी लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने रॉबर्ट के ट्वीट पर एक्सीलेंट ड्रामा लिखा तो एक ने कहा कि वास्तव में प्रियंका ने महिला पुलिस अधिकारी धक्का दिया था। एक यूजर ने लिखा, ''राजनीति अपनी जगह लेकिन राजनैतिक लाभ के लिए एक‌ पुलिस अधिकारी के नौकरी के साथ खिलवाड़ करना शोभा नहीं देता। कोई वीडियो नहीं है जहां अधिकारी  प्रियंका जी को धक्का दिया हो।''

इसी तरह कुछ ऐसी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं- 

टॅग्स :प्रियंका गांधीरॉबर्ट वाड्राउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी