लाइव न्यूज़ :

Watch: कार छोड़ टायर चुरा ले गए चोर, करनाल में चोरों का कारनामा, लोकसभा चुनाव कवर करने गए पत्रकार ने शेयर किया वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: May 14, 2024 13:42 IST

Viral Video: हरियाणा में चुनाव कवर करने वाले पत्रकार की कार का सामान चोरी...

Open in App

Viral Video: देश में इस समय लोकसभा चुनाव 2024 की बहार चल रही है। लोकतंत्र के इस पर्व पर पत्रकारिता से जुड़े लोग जनता के मुद्दों को दिखाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में चुनावी कवरेज कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर हरियाणा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पत्रकार दल चुनाव कवर करने पहुंचा है। इस वीडियो में पत्रकार ने खुलासा किया कि वह चुनाव कवर करने आया लेकिन उसके कार के सामान की चोरी हो गई। हैरान करने वाली घटना करनाल की है। पत्रकार द्वारा चोरी का आरोप लगाए जाने वाला यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। 

हताश, परेशान पत्रकार ने अपनी समस्या वीडियो के जरिए शेयर की। वीडियो में पत्रकार अपनी कार दिखाता है जिसके पहिए गायब है और क्षतिग्रस्त है। वीडियो में शख्स कहता है कि चोरों ने टायर चुरा लिए थे और कार को कई ईंटों के सहारे छोड़ दिया था। इसके अलावा, कार के वाइपर की नोक पर लगे ब्लेड भी चोरी कर लिए। अपनी बात कहते हुए शख्स की कार की बुरी हालत भी दिखा रहा है।

वीडियो के जरिए पत्रकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर व्यंग्य किया। बिना किसी का नाम लिए पत्रकार ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। 

शख्स ने वीडियो में चोरी की घटना के साथ खुलासा किया कि वह और उसके साथी मौजूदा लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव लड़ रहे क्षेत्र के दो प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों - बीजेपी के मनोहर लाल खट्टर और कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा का साक्षात्कार लेने के लिए गांव आए थे। हालांकि, रात में आराम करने के बाद , चालक दल अपनी कार के पास पहुंचा तो पाया कि कार का सामान चोरी किया गया है।

बता दें कि हरियाणा में 25 मई को एक ही चरण में मतदान होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं, राज्य की सभी 10 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।

टॅग्स :वायरल वीडियोलोकसभा चुनाव 2024कारहरियाणा लोकसभा चुनाव २०२४सोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो