लाइव न्यूज़ :

Road Accident in Haryana: बच्चों से भरी बेकाबू स्कूल बस ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, ट्रक में जा घुसी कार; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: July 5, 2024 08:49 IST

Road Accident in Haryana: दिल्ली पब्लिक स्कूल, हिसार के 40 छात्रों को ले जा रही एक स्कूल बस गुरुवार को हिसार के मय्यर गांव के पास एक मोटरसाइकिल सहित कई वाहनों से टकरा गई।

Open in App

Road Accident in Haryana: इंटरनेट पर सड़क दुर्घटना का एक भयावह वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर कई गाड़ियों को टक्कर मार दी जिससे सड़क पर डरावनी स्थिति पैदा हो गई। गौरतलब है कि हिसार के 40 छात्रों को ले जा रही एक स्कूल बस ने गुरुवार को हरियाणा के हिसार में मय्यड़ गांव के पास एक मोटरसाइकिल सहित कई वाहनों को टक्कर मार दी। यह बस दिल्ली पब्लिक स्कूल हिसार जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया। 

पुलिस प्रवक्ता विकास कुमार ने पुष्टि की कि मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि बस में सवार छात्र सुरक्षित हैं। वहीं, आगे चल रही एक कार को भी बस ने टक्कर मारी जो की वहां खड़े ट्रक में गुस गई।

कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो महिलाएं किसी तरह कार से बच निकली। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके सामने आने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। 

बस चालक ने दावा किया कि ब्रेक फेल होने के कारण तेज रफ्तार बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें एक हैचबैक भी शामिल है जो धीमी गति से चल रहे ट्रक के नीचे जा घुसी। घटना सुबह के समय हुई जब सड़क पर काफी गाड़ियां थी। दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों से भरी बस भारी बारिश के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर तेज गति से चल रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई।

दुर्घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर पर नशे में होने का आरोप लगाते हुए उस पर हमला कर दिया। वहीं, स्कूल की प्रिंसिपल मंजू बाला ने कहा कि ड्राइवर नशे में था और उसने उन्हें दुर्घटना की सूचना देने के लिए फोन किया था। वह स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंची और घायल मोटरसाइकिल चालक को अस्पताल ले गई। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाहरियाणारोड सेफ्टीHaryana Policeकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी