लाइव न्यूज़ :

RJD chief Lalu Yadav: बिल्कुल स्वस्थ नजर आ रहे हैं लालू यादव, सड़कों पर निकलकर ले रहे आनंद, लग्जरी गाड़ी से बाहर नहीं निकले, तस्वीर वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 16, 2023 17:18 IST

RJD chief Lalu Yadav: शुक्रवार की रात लालू यादव अपने करीबी मित्र शिवानंद तिवारी के साथ एक बार फिर पटना की सड़कों पर घूमने निकल गए।

Open in App
ठळक मुद्दे पटना की रौनक का जायजा लिया।लग्जरी गाड़ी से बाहर नहीं निकले।लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद फिलहाल पटना में ही हैं।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से अपनी सक्रियता बढा दी है। वह अब बिल्कुल स्वस्थ नजर आ रहे हैं और यही वजह है कि हर रोज देर शाम पटना की सड़कों पर नजर आ जाते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार की रात लालू यादव अपने करीबी मित्र शिवानंद तिवारी के साथ एक बार फिर पटना की सड़कों पर घूमने निकल गए।

इस दौरान उन्होंने पटना की रौनक का जायजा लिया। हालांकि वह अपनी लग्जरी गाड़ी से बाहर नहीं निकले। दरअसल,लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद फिलहाल पटना में ही हैं और वह लगातार अपने रथ पर सवार होकर घूमते फिरते नजर आते हैं। ऐसे में बीते शाम लालू यादव एक बार फिर वो अपने दोस्त शिवानंद तिवारी के साथ पटना के डाकबंगला चौराहा और इनकम टैक्स इलाके में घूमते नजर आए और वहां का नजारा देखा। वहां मौजूद लोगों ने भी उनकी तस्वीरें लीं।

लालू यादव इधर लगातार रथ पर सवार होकर न सिर्फ शहर का हाल-चाल भी ले रहे हैं बल्कि अपनी सरकार में आम लोगों के लिए जा रहे कार्यों की भी जायजा ले रहे हैं। यही वजह है कि,लालू  पिछले दिनों ही वो अपने रथ पर सवार होकर पटना के मरीन ड्राइव को देखने निकले थे। इसी दौरान वह गंगा नदी में स्टीमर पर बैठकर दीदारगंज में बन रहे नए गंगा ब्रिज को देखने भी पहुंचे थे।

इस दौरान अपने छोटे बेटे तेजस्वी के विभाग के तरफ से किये जा रहे कार्य का भी जायजा लिया था। इसी रथ पर सवार होकर ही लालू यादव अपने पैतृक गांव गए थे, उसके बाद हाल के दिनों में ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ सोनपुर के हरिहरनाथ महादेव मंदिर में जाकर दर्शन भी किया था।

एक बार लालू यादव रथ पर सवार होकर शाम में राजद कार्यालय पहुंच गए थे, लेकिन राजद कार्यालय का मुख्य द्वार बंद होने के कारण बाहर से ही उनका रथ वापस लौट गया था। इस तरह लालू यादव लगातार सियासी बैठकों में भी शामिल हो रहे हैं। पटना में लोगों से मिलना सियासी चर्चा करना यह उनकी गतिविधियों में शामिल हो गई है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO