लाइव न्यूज़ :

गजब! 15 सेकेंड में तीन टिकट निकाल दिए, रिटायर रेलवेकर्मी की स्पीड देख ट्विटर यूजर्स हुए हैरान, वीडियो वायरल

By विनीत कुमार | Updated: June 29, 2022 20:48 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स इतनी तेजी से ट्रेन के टिकट निकाल कर लोगों को थमा रहा है जिसे देख कोई भी चौंक जाए।

Open in App

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई अपनी व्यस्तता और भीड़-भाड़ के लिए जाना जाता है। खासकर यहां के लोकल ट्रेन की कहानी तो पूरा देश जानता है। हर दिन लाखों की संख्या में लोग लोकल ट्रेन के माध्यम से मुंबई में एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं। भीड़ इतनी कि एक टिकट खरीदने के लिए भी काफी जद्दोजहद करना आम है।

हालांकि, ट्विटर पर अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। ये भारतीय रेलवे के एक शख्स का वीडियो है जो इतनी तेजी से टिकट प्रिंट करता नजर आ रहा है कि उसे देख कोई भी चौंक जाए। वीडियो को 'मुंबई रेलवे यूजर्स' नाम के ट्विटर यूजर की ओर से पोस्ट किया गया है और ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

ट्विटर यूजर्स इस शख्स की ATVM (ऑटोमेटेड टिकट वेंडिंग मशीन) पर टिकट जारी करने की स्पीड को देख कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अगर आप टिकट खरीदने के लिए कतार में खड़े होने के तनाव को जानते हैं, तो यह वीडियो निश्चित रूप से आपको राहत देगा।

एक यूजर ने लिखा, 'इस एटीवीएम फैसिलिटेटर द्वारा एटीवीएम (ऑटोमेटेड टिकट वेंडिंग मशीन) पर टिकट जारी करने की गति! एटीवीएम की सुविधा में सहायता देने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी होते हैं जिन्हें यात्रियों को एटीवीएम पर तेजी से टिकट दिलाने में मदद करने के लिए काम पर रखा जाता है और उन्हें हर टिकटों की बिक्री पर 3% कमीशन दिया जाता है।'

एक यूजर ने लिखा, 'जब आप जीवन में कुछ करने के लिए पेट की आग के साथ घंटों और दिनों और हफ्तों तक लगातार कुछ करते हैं, तो उसे परिणाम कुछ असाधारण हासिल करना कहलाता है जो इस व्यक्ति के साथ यहां दिखाई दे रहा है। मुस्कान, दर्द और आग उसके चेहरे पर दिखाई दे रहा है।'

टॅग्स :वायरल वीडियोमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'