लाइव न्यूज़ :

कार में 5 दिनों तक फंसी रही महिला, बारिश का पानी चाटकर बचाई अपनी जान, जानिए दर्दनाक हादसे के बारे में

By अनिल शर्मा | Updated: January 1, 2022 09:26 IST

लिनेल मैकफारलैंड नाम की महिला ने बताया कि 18 नवंबर को एक रिश्तेदार की स्मारक सेवा से स्पोकेन वैली में अपने घर लौट रही थी, तभी उनकी कार बर्फ पर फिसल गई और पलटकर एक गड्ढे में फंस गई।

Open in App
ठळक मुद्देलिनेल मैकफारलैंड नाम की महिला ने बताया कि हादसा 18 नवंबर को हुआ था5 दिनों तक वह अपनी कार में ही फंसी रहीपांच दिनों तक वह सिर्फ बारिश की पानी को चाटकर जीवित रहीं

वाशिंगटनः  राज्य की एक 68 वर्षीय सेवानिवृत्त नर्स ने बताया कि कैसे उसने खून जमा देनेवाले तापमान में बारिश के पानी पर 5 दिनों तक जीवित रही। महिला ने बताया कि वह पांच दिनों तक अपनी कार में फंसी रही। दुर्घटना में उनके हाथ व घुटना फ्रैक्चर हो गया था। उन्होंने कहा, सीट बेल्ट काटने के लिए झुकते समय मैंने अपनी हड्डिया देखीं।

लिनेल मैकफारलैंड नाम की महिला ने बताया कि 18 नवंबर को एक रिश्तेदार की स्मारक सेवा से स्पोकेन वैली में अपने घर लौट रही थी, तभी उनकी कार बर्फ पर फिसल गई और पलटकर एक गड्ढे में फंस गई।

हादसा वाशिंगटन में ब्लेवेट पास के नजदीक राजमार्ग 97 पर हुआ। यहां से लगभग 100 फीट की दूरी महिला की कार दो पेड़ों के बीच एक खाई में पलट गई जिससे उसके हाथ और घुटने फ्रैक्चर हो गए। मैकफारलैंड ने कहा कि गाड़ी में उनके पास सेलफोन, जूते और पानी की बोतलें थीं, लेकिन चोटों के कारण उन तक पहुंचने में असमर्थ थीं।

मैकफारलैंड ने बताया कि सेलफोन पर वह किसी के कॉल का जवाब नहीं दे पा रही थीं। बेटी को फोन कॉल का जवाब नहीं मिला, तो उसने अमांडा मैकफारलैंड ने अगले दिन उनके लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की और मैकफारलैंड को ढूंढ निकाला। उन्हें राजमार्ग 97 पाया गया।

सेवानिवृत्त नर्स ने कहा कि हादसे के बाद उन्होंने पुलिस और एक शिकारी को भी देखा, लेकिन वे उन्हें देख नहीं पाए क्योंकि उनकी गाड़ी पेड़ों की वजह से किसी को नजर नहीं आ रही थी। 

टॅग्स :अजब गजबUSहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो