लाइव न्यूज़ :

बहन से सांप को राखी बंधवा रहा था शख्स, तभी पैर में डंसने से गई जान, घटना का वीडियो वायरल

By विनीत कुमार | Updated: August 23, 2021 07:53 IST

Chhapra News: बिहार के सारण में रक्षाबन्धन के दिन सांप के डंसने से एक युवक की मौत हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र की घटना, सांप के काटने से युवक की मौत।युवक सांप को राखी बंधवा रहा था, इसी दौरान हुई लापरवाही के बीच सांप ने शख्स को डंस लिया।सांप के डंसे जाने के कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई, घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

छपरा: बिहार के सारण जिले में सापों के बीच रक्षाबन्धन मनाना एक युवक पर भारी पड़ गया। युवक के पैर में सांप के डंसने में मौत हो गई। मामला छपरा के मांझी थाना क्षेत्र का है। शख्स का मनमोहन है और उसकी उम्र करीब 25 साल थी। ये शख्स पिछले 10 सालों से जहरीलों सापों के रेस्क्यू और सांप द्वारा डंसे गए लोगों के इलाज का काम कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार मनमोहन उर्फ भूअर रविवार को रक्षाबंधन के दिन दो सापों की पूंछ पकड़कर अपनी बहन से उन्हें राखी बंधवा रहा था। वीडियो में दिखता है कि राखी सांपों पर बंधी हुई है। इसी दौरान हालांकि मनमोहन से लापरवाही हो गई और एक सांप ने उसे डंस लिया। 

डंसने के बाद मनमोहन सांप को अलग ले जाता दिखा। हालांकि, कुछ देर बाद ही उस की मौत हो गई। इस दौरान कई लोग वीडियो बनाते भी नजर आ रहे हैं। बहरहाल इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार मनमोहन को गांव वाले सापों का सच्चा मित्र कहते थे। कई बार गांव में या इलाके में किसी के घर सांप निकलने पर भी लोग मनमोहन को उसे पकड़ने के लिए बुलाते थे। सांप को पकड़ने के बाद मनमोहन उन्हें जंगलों में छोड़ देता था।

गांव वालों के अनुसार सांप के काटने पर भी मनमोहन लोगों का इलाज करता था। वही जड़ी-बूटी आदि से पीड़ित व्यक्ति को ठीक कर देता था। गांव वालों के अनुसार घायल या चोटिल हुए सांपों का भी मनमोहन इलाज करता था और ठीक होने पर उन्हें जंगल में छोड़ आता था।

टॅग्स :रक्षाबन्धनवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी